खेल

Paris Olympics: आर्चरी में दीपिका को क्वार्टर फाइनल में कोरिया की खिलाड़ी ने हराया, अंतिम आठ में समाप्त हुआ सफर

अंतिम आठ मकाबले में बढ़त लेने के बावजूद दीपिका को हार का सामना करना पड़ा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारत की अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी ने अंतिम-16 दौर में जर्मनी की मिशेल क्रोपेन को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। हालांकि, अंतिम आठ मकाबले में बढ़त लेने के बावजूद दीपिका को हार का सामना करना पड़ा।

दीपिका ने पहला सेट 28-26 से अपने नाम किया था, जबकि कोरिया की सू योन ने दूसरे सेट में दीपिका को 28-25 से मात दी। इसके बाद तीसरा सेट दीपिका ने 29-28 के अंतर से जीता, जबकि सू योन ने चौथे सेट में फिर वापसी की और 29-27 से सेट जीतकर स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया। निर्णायक सेट में दीपिका पिछड़ गईं और सू योन ने 29-27 से इस सेट को अपने नाम कर दीपिका को 6-4 के अंतर से हराया। इस तरह दीपिका का सफर क्वार्टर फाइनल में ही समाप्त हो गया।

पांचवें और निर्णायक सेट में सू योन ने शुरुआत और 10, 9, 10 का स्कोर कर 29 अंक बनाए, जबकि दीपिका ने 9, 9, 9 का स्कोर किया और 27 अंक ही बना सकीं। इस तरह सू योन ने पांचवां सेट जीतकर यह मुकाबला अपने नाम किया और सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस तरह महिला व्यक्तिगत वर्ग में दीपिका कुमारी की चुनौती क्वार्टर फाइनल में ही समाप्त हो गई। सू योन ने दीपिका को 6-4 के अंतर से हराया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में मामूली बढ़त, रुपये में गिरावट से चमका सर्राफा, सोना ₹2,000 और चांदी ₹5,200 उछली

  • ,
  • मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बारिश का कहर, बाढ़ के पानी में बही कार, दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत