खेल

Paris Olympics: टेनिस पुरुष युगल में भारतीय चुनौती खत्म, बोपन्ना-बालाजी फ्रांस से हारकर बाहर हुए

बोपन्ना और बालाजी को एडवर्ड रोजर वासेलिन और गेल मोनफिल्स की फ्रांसीसी जोड़ी से 5-7, 2-6 से हार का सामना करना पड़ा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

 सुमित नागल के एकल तथा रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी की पुरुष युगल जोड़ी के पहले दौर में हारने के साथ ही भारत की पेरिस ओलंपिक खेलों की टेनिस प्रतियोगिता में चुनौती समाप्त हो गई।

बोपन्ना और बालाजी को एडवर्ड रोजर वासेलिन और गेल मोनफिल्स की फ्रांसीसी जोड़ी से 5-7, 2-6 से हार का सामना करना पड़ा। मोनफिल्स ने अंतिम समय में घरेलू टीम में घायल फैबियन रेबौल की जगह ली थी।

बोपन्ना का यह संभवत: आखिरी ओलंपिक था। यह 44 वर्षीय खिलाड़ी डेविस कप से पहले ही संन्यास ले चुका है।

इससे पहले रविवार को नागल कोर्ट पर उतरने वाले पहले खिलाड़ी थे, लेकिन उनका मजबूत बेसलाइन गेम फ्रांस के कोरेंटिन मौटेट के खिलाफ पर्याप्त नहीं लग रहा था, जिन्होंने तीन सेट में शानदार जीत हासिल की।

ओलंपिक खेलों में दूसरी बार भाग ले रहे नागल ने पहला सेट हारने के बाद वापसी की, लेकिन आखिर में उन्हें दो घंटे और 28 मिनट तक चले मैच में 2-6, 6-4, 5-7 से हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने टेनिस में केवल एक ओलंपिक पदक जीता है। लिएंडर पेस ने 1996 के अटलांटा खेलों में एकल मेंं कांस्य पदक जीता था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जयपुर में कांग्रेस की ‘हिसाब मांगो रैली’ पर पुलिस ने की पानी की बौछार, महिला कार्यकर्ता हुई बेहोश

  • ,
  • सिनेजीवन: 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में डिप्टी कमिश्नर बनीं तब्बू और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योग का वीडियो

  • ,
  • 'विपक्षी एकता तोड़ने में सफल नहीं होगी सरकार, हमारी दोनों मांगों पर समझौता नहीं होगा', कांग्रेस का BJP पर हमला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, गृहमंत्री सदन में आओ के लगे नारे, रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार, लोकसभा स्थगित

  • ,
  • आरजी कर रेप-मर्डर केस: CBI ने महिला कर्मचारी का मोबाइल किया जब्त, पीड़िता के परिवार को दी थी घटना की जानकारी