खेल

ब्राजील: पेले को हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई, सैंटोस स्टेडियम में रखा गया पार्थिव शरीर, देखें तस्वीरें

पेले को मंगलवार को साओ पाउलो से 60 किलोमीटर दूर स्थित तटीय शहर सैंटोस में एक निजी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा, जहां उन्हें उनकी गृहनगर टीम के सबसे महान खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया जाता है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

ब्राजील के सैंटोस शहर में हजारों लोग फुटबॉल के दिग्गज पेले को अंतिम विदाई देने के लिए जमा हुए। पेले की गुरुवार को कोलन कैंसर से 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। सैंटोस के घरेलू मैदान उरबानो काल्डिरा स्टेडियम में उनका वेक (जागरण) आयोजित किया गया, जहां प्रशंसकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भाग लेने वालों में फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो और दक्षिण अमेरिका के कॉनमबोल फुटबॉल परिसंघ के प्रमुख अलेजांद्रो डोमिंगुएज शामिल थे।

Published: undefined

फोटो : सोशल मीडिया

इन्फैनटिनो ने कहा कि उन्होंने प्रस्ताव रखा है कि दुनिया भर के सभी राष्ट्रीय फुटबॉल संघ तीन बार के फीफा विश्व कप विजेता (1958, 1962 और 1970) के नाम पर एक स्टेडियम का नाम रखें।

Published: undefined

फोटो : सोशल मीडिया

इन्फैनटिनो ने कहा, हम पूरी दुनिया के सभी महासंघों से पेले के नाम पर एक स्टेडियम का नाम रखने के लिए कहने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि युवा लोगों, आने वाली पीढ़ियों को यह जानना और याद रखना जरूरी है कि पेले कौन थे और उन्होंने दुनिया को क्या दिया।

Published: undefined

फोटो : सोशल मीडिया

पेले को मंगलवार को साओ पाउलो से 60 किलोमीटर दूर स्थित तटीय शहर सैंटोस में एक निजी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा, जहां उन्हें उनकी गृहनगर टीम के सबसे महान खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया जाता है।

Published: undefined

साओ पाउलो राज्य के गवर्नर टारसीसियो डी फ्रीटास ने मीडिया को बताया कि ब्राजील की सरकार ने सैंटोस के बंदरगाह का नाम बदलने की योजना बनाई है, जो ब्राजील और लैटिन अमेरिका में सबसे बड़ा है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • मणिपुर में छह नागाओं की हत्या से तनाव चरम पर, विरोध में बंद का दिखा असर, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वोट चोरी और सरकार चोरी के बाद अब सीट चोरी, बीजेपी-चुनाव आयोग की जुगलबंदीः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: कोहली-रोहित की मौजूदगी गिल के लिए होगी फायदेमंद और द्रविड़ के बेटे को भारत की U-19 टीम में शामिल किया गया

  • ,
  • बीजेपी की करतूतों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएगी कांग्रेस, महासचिवों, प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में फैसला

  • ,
  • सिनेजीवन: अनुभव सिन्हा को पसंद आई इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' और 'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज