खेल

टोक्यो पैरालंपिक में प्रवीण कुमार ने हाई जम्प में जीता सिल्वर मेडल, अब तक 11 मेडल जीत चुका है देश

हाई जंप स्पर्धा में प्रवीण कुमार ने देश को छठा सिल्वर मेडल दिला दिया है। प्रवीण ने 2.07 मीटर का लंबी छलांग लगाते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को टोक्यो पैरालंपिक खेलों के पुरुषों की हाई जंप टी64 में रजत पदक जीता। प्रवीण 2.07 की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ ग्रेट ब्रिटेन के जोनाथन ब्रूम-एडवर्डस के बाद दूसरे स्थान पर रहे, क्योंकि वह तीन कोशिशों में 2.10 मीटर की दूरी तय नहीं कर सके। प्रवीण का रजत पदक टोक्यो 2020 में भारत का 11वां पदक है, जिसमें 2 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।

जोनाथन ब्रूम-एडवर्डस ने 2.10 मीटर की अंतिम छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि पोलैंड के मैसील लेपियाटो ने 2.04 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined