खेल

IPL 2021: चेन्नई से मिली हार को भुलाकर KKR के खिलाफ दमदार वापसी करना चाहेगा MI, रोहित-हार्दिक की भी होगी वापसी!

मुंबई पिछले मैच में रोहित और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बिना खेला था। इन दोनों को हल्की चोटों के कारण ऐहतियात के तौर पर विश्राम दिया गया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच में मुंबई को 20 रन से हराया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आईपीएल की मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस का आज कोलकाता से मुकाबला होगा। मुंबई पिछले मैच की नाकामी को भुलाकर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उतरेगी। मैच में कप्तान रोहित शर्मा से प्रेरणा लेकर दमदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी। आपको बता दें, मुंबई पिछले मैच में रोहित और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बिना खेला था। इन दोनों को हल्की चोटों के कारण ऐहतियात के तौर पर विश्राम दिया गया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच में मुंबई को 20 रन से हराया था। मुंबई के मुख्य कोच माहेला जयवर्धन के अनुसार रोहित केकेआर के खिलाफ मैच में चयन के लिये उपलब्ध रहेंगे।

दूसरी तरफ केकेआर ने लीग के दूसरे चरण के अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर पर 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। वह अपने इसी प्रदर्शन को जारी रखने के लिये प्रतिबद्ध होगा। अंकतालिका में आठ अंक लेकर चौथे स्थान पर काबिज मुंबई ने दूसरे चरण की भी अपने चिर परिचित अंदाज में धीमी शुरुआत की लेकिन अब आधा टूर्नामेंट हो चुका है और मौजूदा चैंपियन को शीर्ष चार में बने रहने के लिये जीत की जरूरत है। रोहित पिछले कुछ समय से शानदार लय में चल रहे हैं और उम्मीद है कि वे इसे बरकरार रखकर बल्लेबाजों की चेन्नई के खिलाफ की गयी गलतियों में सुधार करने में मदद करेंगे। चेन्नई के खिलाफ 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सौरभ तिवारी को छोड़कर मुंबई का कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था।

दूसरी तरफ पहले मैच में शानदार जीत से केकेआर का मनोबल बढ़ा होगा। पहले चरण में संघर्ष करने वाली केकेआर की टीम आरसीबी के खिलाफ इस मैच में पूरी तरह से बदली हुई नजर आयी। इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर है। उसने आरसीबी के खिलाफ रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की अगुवाई में शानदार गेंदबाजी की तथा बाद में शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर की पारियों से 10 ओवर शेष रहते हुए ही लक्ष्य हासिल कर दिया था। केकेआर ने इस मैच में अपने आक्रामक तेवर दिखाये थे और वह मुंबई के खिलाफ भी इसी आक्रामकता के साथ मैदान पर उतरेगा।

टीमें इस प्रकार हैं:

कोलकाता नाइट राइडर्स: इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, गुरकीरत सिंह मान, करुण नायर, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, हरभजन सिंह, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, पवन नेगी, एम प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वारियर , शिवम दुबे, टिम साउदी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, बेन कटिंग, शाकिब अल हसन, सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, शेल्डन जैक्सन, टिम सेफर्ट।

मुंबई इंडियन्स: रोहित शर्मा (कप्तान) क्विंटन डिकॉक, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, अनुकुल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जेम्स नीशाम, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड , मार्को जानसेन, युद्धवीर सिंह, एडम मिल्ने, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर-नाइल, पीयूष चावला, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहार: पटना में छात्रों का भारी हंगामा, दारोगा और BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर निकाला मार्च, कई हिरासत में

  • ,
  • स्वतंत्र भारद्वाज को मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत, वीडियो में 'खोपड़ी खोलने' का दावा करने के बाद हुआ था गिरफ्तार

  • ,
  • सिनेजीवन: सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता और अफवाहों पर अमिताभ बच्चन ने खुद लगाई रोक

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: चेक बाउंस मामला, राजपाल यादव को SC से फिलहाल राहत, 2 करोड़ जमा करने के लिए मिला आखिरी मौका

  • ,
  • केरल चुनाव में हार पर CPM की बैठक में विजयन की कार्यशैली पर उठे सवाल, राज्य नेतृत्व पर भी लगे गंभीर आरोप