खेल

36 साल के हुए रविचंद्रन अश्विन, BCCI ने गिनाईं उपलब्धियां, भविष्य के लिए दीं शुभकामनाएं

BCCI ने अपने सन्देश में लिखा, "255 अंतर्राष्ट्रीय मैच, 659 अंतर्राष्ट्रीय विकेट और 3799 अंतर्राष्ट्रीय रन , टेस्ट में टीम इंडिया के लिए दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज, 2011 आईसीसी विश्व कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता अश्विन को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई।"

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन शनिवार को 36 साल के हो गए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें बधाई देते हुए स्टार ऑफ स्पिनर की उपलब्धियां गिनायीं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

अश्विन को अक्टूबर-नवम्बर में ऑस्ट्रेलिया में होने विश्व कप के लिए भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया है। उनके साथ टीम में दो और स्पिनर अक्षर पटेल तथा युजवेंद्र चहल हैं।

बीसीसीआई ने अश्विन को अपने सन्देश में लिखा, "255 अंतर्राष्ट्रीय मैच, 659 अंतर्राष्ट्रीय विकेट और 3799 अंतर्राष्ट्रीय रन , टेस्ट में टीम इंडिया के लिए दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज, 2011 आईसीसी विश्व कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता अश्विन को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई।"

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स, जिसके लिए अश्विन इस सत्र में चहल के साथ खेले, ने ट्वीट किया, "ऐश अन्ना को जन्मदिन की बधाई।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

  • ,
  • बिहार: तेजस्वी यादव ने कानून-व्यवस्था को लेकर सम्राट सरकार पर साधा निशाना, पुलिस को बताया ‘शिकारी’

  • ,
  • होर्मुज स्ट्रेट में तीन जहाजों में लगी आग, ईरान की आईआरजीसी ने बारूदी सुरंग से टक्कर को बताया वजह

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: दिवाली से पहले शेयर बाजार में जश्न, सेंसेक्स 2,009 अंक चढ़ा और धनतेरस से पहले सोना-चांदी में उछाल

  • ,
  • रोनाल्डोः 3 बड़ी ट्रॉफी, सर्वाधिक गोल और अनगिनत रिकॉर्ड्स, पुर्तगाल की जर्सी में हासिल किए कई ऐतिहासिक मुकाम