खेल

भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज ने कहा- खेलना होगा रोमांचक

ओलिवियर ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) को बताया, "मेरे लिए यह शायद सबसे बड़ी सीरीज होगी, जो मैं खेलूंगा। हमें पता है कि हम विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के खिलाफ खेल रहे हैं। इसलिए, यह एक रोमांचक चुनौती होने वाली है।"

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डुआने ओलिवियर ने कहा कि भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलना रोमांचक होगा। दाएं हाथ के सीमर ने कहा कि वह भारतीय बल्लेबाजी क्रम को चुनौती देने के लिए तैयार हैं, खासकर कप्तान विराट कोहली को। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेली जाएगी।

ओलिवियर ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) को बताया, "मेरे लिए यह शायद सबसे बड़ी सीरीज होगी, जो मैं खेलूंगा। हमें पता है कि हम विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के खिलाफ खेल रहे हैं। इसलिए, यह एक रोमांचक चुनौती होने वाली है।"

ओलिवियर का मानना है कि वह उछाल के साथ गेंदबाजी करना चाहेंगे। हम यहां विरोधी टीम के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने के लिए हैं। इसलिए मैं अच्छी गेंदबाजी करने पर जोर दूंगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा