खेल

रोहित का कोहली के खिलाफ ये कदम हैरान करने वाला, वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार के बाद बढ़ी दरार? 

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। दोनों के बीच ठीक से बातचीत तक नहीं होती है। अब ऐसी चर्चाओं के बीच रोहित शर्मा ने न सिर्फ कप्तान विराट कोहली को बल्कि उनकी पत्नीअनुष्का शर्मा को भी इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

टीम इंडिया के बल्‍लेबाज रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को भी अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर अनफॉलो कर दिया है। इससे पहले रोहित शर्मा ने विराट कोहली को अनफॉलो किया था। हालांकि विराट कोहली अभी भी रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सचदेव को फॉलो कर रहे हैं।

दरअसल वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद टीम इंडिया में मतभेद की खबरें साने आई थीं। कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच मतभेद की खबरों भी सामने आई थीं।

वहीं रोहित शर्मा द्वारा अनफॉलो किए जाने के बाद कप्तान विराट कोहली ने तो कुछ नहीं कहा लेकिन उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, “एक बुद्धिमान व्यक्ति ने कभी कुछ नहीं कहा। केवल सच्चाई झूठे दिखावे के चक्कर में चुप्पी से हाथ मिला सकती है।” ऐसा माना जा रहा है कि अनुष्का का ये पोस्ट रोहित शर्मा के अनफॉलो किए जाने का जवाब हो सकता है।

बता दें कि इससे काफी पहले ही रोहित ने विराट कोहली को भी अनफॉलो कर दिया था। जिसके बाद दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं होने की खबरें चर्चाओं में आ गई थी। मजेदार बात यह है कि कोहली अभी भी इंस्टाग्राम पर रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह को फॉलो कर रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 26 Jul 2019, 6:29 PM IST

  • राहुल गांधी ने छात्रों से बर्बरता पर सरकार को घेरा, प्रधान का इस्तीफा और पीएम मोदी की माफी समेत तीन मांग रखी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और PM से माफी समेत रखीं तीन मांगें

  • ,
  • मेरठ में कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के स्थल पर पुलिस ने ताला जड़ा, कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने CJP प्रदर्शन के दौरान छात्रों और वकीलों पर पुलिस बर्बरता की निंदा की, जांच की मांग की

  • ,
  • दिल्ली के जंतर मंतर पर पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी