खेल

चोटिल होने के बाद पूरे IPL से बाहर हुए सैम करेन, कहा- निराश हूं, CSK के साथ समय बिताना पसंद करता हूं

जस्थान रॉयल्स के खिलाफ दो अक्टूबर को हुए मैच के बाद करेन ने बैक में दर्द की शिकायत की थी। उन्होंने बल्लेबाजी नहीं की थी। स्कैन में चोट का पता चला जिसके बाद वह आईपीएल और टी 20 विश्व कप से बाहर हो गए।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

चोट के कारण आईपीएल के इस सीजन के शेष मुकाबलों से बाहर होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के ऑलराउंडर सैम करेन ने कहा है कि वह निराश हैं और चेन्नई फ्रेंचाइजी के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दो अक्टूबर को हुए मैच के बाद करेन ने बैक में दर्द की शिकायत की थी। उन्होंने बल्लेबाजी नहीं की थी। स्कैन में चोट का पता चला जिसके बाद वह आईपीएल तथा टी 20 विश्व कप से बाहर हो गए।

करेन का आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में यह दूसरा मुकाबला था। इस सीजन उन्होंने कुल नौ मुकाबले खेले और नौ विकेट लिए तथा चार पारियों में 56 रन बनाए।

करेन ने सीएसके की वेबसाइट से कहा, "दुर्भाग्य से मुझे एक बुरी खबर मिली है कि मैं आईपीएल के शेष सत्र और विश्व कप में नहीं खेल पाऊंगा। बेहद निराश हूं, इस सीजन में चेन्नई के साथ समय बिताना बेहद पसंद आया। टीम बहुत अच्छा कर रही है।"

उन्होंने कहा, "टीम बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रही है। मैं अगले कुछ दिनों में जहां हूं, वहीं से उनका समर्थन करना चाहता हूं। एक बार जब यह सब खत्म हो जाएगा, तो मैं निश्चित रूप से टीम के साथ आउंगा और मुझे यकीन है कि वे आगे बढ़ेंगे और ट्रॉफी हासिल करेंगे।"

करेन ने कहा, "मैं सीएसके के प्रशंसकों का धन्यवाद करना चाहता हूं। पिछले दो सीजन से मुझे जो समर्थन मिला उससे अभिभूत हूं। मैं मजबूती से वापसी करूंगा।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके