खेल

इंग्लैंड में 5 दिवसीय टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को झटका! कप्तान रोहित शर्मा हुए कोरोना संक्रमित

पिछले साल (2021) एजबेस्टन में सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट कोविड प्रकोप के कारण रद्द कर दिया गया था, जो एक जुलाई से शुरू किया जाना था। भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है और टीम पांचवें मैच को जीतकर इंग्लैंड में पहली टेस्ट सीरीज जीत का दावा कर सकता है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिघम के एजबेस्टन में एक जुलाई से शुरू होने वाले पांच दिवसीय टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया कि कप्तान फिलहाल टीम होटल में क्वारंटीन किए गए हैं, जहां वह चिकित्सकों की देखरेख में हैं। बीसीसीआई ने रविवार सुबह पुष्टि की है कि रोहित शर्मा ने शनिवार को कोविड का रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) कराया था, जिसमें संक्रमित पाए गए हैं।

रोहित शर्मा ने अप्टनस्टील काउंटी ग्राउंड में लीसेस्टरशायर इलेवन के खिलाफ भारत के अभ्यास मैच में भाग लिया, जिसमें 35 वर्षीय खिलाड़ी ने गुरुवार को मैच की शुरुआती पारी में 25 रन बनाए।

हालांकि रोहित शनिवार को भारत की दूसरी पारी के दौरान नहीं थे, बीसीसीआई ने यह भी पुष्टि की है कि कप्तान का स्वास्थ्य ठीक नहीं था, जिस कारण उन्हें कोविड परीक्षण से गुजरना पड़ा। बीसीसीआई ने यह जानकारी रविवार को ट्वीट के जरिए भी दी।

पिछले साल (2021) एजबेस्टन में सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट कोविड प्रकोप के कारण रद्द कर दिया गया था, जो एक जुलाई से शुरू किया जाना था। भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है और टीम पांचवें मैच को जीतकर इंग्लैंड में पहली टेस्ट सीरीज जीत का दावा कर सकता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 26 Jun 2022, 10:17 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?