
अहमदाबाद टेस्ट के दौरान भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोट के चलते पूरे मैच से बाहर हो गए हैं। आपको बता दें, उन्हें मैच के तीसरे दिन पीठ के निचले हिस्से में दर्द हुआ था। इसके बाद वह भारत की पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। अब दूसरी पारी में भी वह उपलब्ध नहीं होंगे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए