खेल

भारत के खिलाफ सीरीज खेलकर श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड की हुई चांदी! कमाए इतने करोड़ रुपये

सचिव मोहन डी सिल्वा ने कहा कि तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलने से एसएलसी को 1.45 करोड़ डॉलर (107 करोड़ रुपये) का राजस्व प्राप्त हुआ है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

भारत और श्रीलंका के बीच हाल ही में हुई सीमित ओवरों की सीरीज से श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) को बड़ी रकम मिली है। कुणाल पांड्या के कोरोना की चपेट में आने के बाद भी टी20 मैचों के साथ दौरा पूरा हुआ। भारत ने वनडे सीरी 2-1 से जीती जबकि श्रीलंका ने समान अंतर से टी20 सीरीज जीती।

इसके सचिव मोहन डी सिल्वा ने कहा कि तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलने से एसएलसी को 1.45 करोड़ डॉलर (107 करोड़ रुपये) का राजस्व प्राप्त हुआ है। डेली एफटी द्वारा डी सिल्वा के हवाले से कहा है, एफटीपी (भविष्य के दौरे कार्यक्रम) के अनुसार यह दौरा केवल तीन वनडे मैचों के लिए था, लेकिन हमारे अध्यक्ष शम्मी सिल्वा बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) को हमें अतिरिक्त तीन टी20 देने के लिए मनाने में कामयाब रहे, जिसके परिणामस्वरूप हमें फायदा हुआ।

यह भारतीय क्रिकेट बोर्ड के साथ हमारे संबंधों के कारण संभव हुआ। हमें प्रसारण और अन्य अधिकारों जैसे मैदान, आदि से 1.45 करोड़ डॉलर मिले। डी सिल्वा ने कोविड -19 मामले के बावजूद दौरे को पूरा करने के लिए बीसीसीआई और भारतीय टीम को भी धन्यवाद दिया। श्रीलंका अब तीन वनडे और तीन टी20 मैचों के लिए 2-14 सितंबर तक दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 'हमारी अधूरी कहानी' शूट करते वक्त टूटे हुए थे इमरान और भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' के लिए पुणे पहुंचे, थोड़ी देर में लड़कियों के मुद्दे पर करेंगे बात

  • ,
  • क्या गाज़ा नरसंहार में है भारत की भागीदारी? इजरायल के न खत्म होने वाले युद्धों के लिए भेजे जा रहे भारतीय हथियार

  • ,
  • 'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान, PDA से घबराई भाजपा बदल रही परिभाषा', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार

  • ,
  • मध्य प्रदेश की शराब टेंडर प्रक्रिया की उच्च स्तरीय जांच की मांग, जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखा