भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दिग्गज खिलाड़ी रहे सुरेश रैना ने कहा है कि संजू सैमसन को टीम के लिए तीन नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। तीन नंबर पर खेलते हुए वह टीम के बल्लेबाजी क्रम को संतुलन देंगे।
सुरेश रैना ने कहा कि सीएसके के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे को पारी की शुरुआत करनी चाहिए। सैमसन को बैटिंग यूनिट को संभालने और टॉप ऑर्डर को मिडिल ऑर्डर से जोड़ने के लिए नंबर 3 पर रखना चाहिए।
जियो हॉटस्टार पर रैना ने कहा, "वह इतने सालों तक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे। मुझे लगता है कि यहां उनका रोल साफ होगा। गायकवाड़ और म्हात्रे पारी की शुरुआत करें और संजू नंबर तीन पर खेलें तो अच्छा होगा, क्योंकि तब डेवाल्ड ब्रेविस नंबर चार पर आएंगे, शिवम दुबे नंबर पांच पर आएंगे, और उसके बाद एमएस धोनी आएंगे। मुझे लगता है कि वह सिर्फ आखिरी दो या तीन ओवर ही खेलेंगे।"
रैना ने बतौर विकेटकीपर संजू सैमसन का समर्थन किया।
उन्होंने कहा, "संजू एक कीपर के तौर पर वहां रहेंगे। हमने देखा कि जब वह विश्व कप में खेले तो उन्होंने कैसा माहौल बनाया। उन्होंने वहां सभी का स्वागत किया।
Published: undefined
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में इस्लामाबाद यूनाईटेड से करार तोड़कर आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर कर लिए हैं।
बोर्ड के एक भरोसेमंद सूत्र ने शनिवार को बताया कि कानूनी विभाग को जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। इस खिलाड़ी ने अब कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ अनुबंध कर लिया है। कोलकाता नाइटराइडर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की जगह ली है जिन्हें भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देशों के अनुसार फ्रेंचाइजी ने टीम से हटा दिया था।
उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल से आईपीएल और पीएसएल एक ही समय पर हो रहे हैं इसलिए अब दोनों के समय आपस में टकरा रहे हैं। हम खिलाड़ियों को एक साफ संदेश देना चाहते हैं कि एक बार जब वे पीएसएल में खेलने के लिए हामी भर देते हैं तो वे यूं ही अपना अनुबंध तोड़कर आईपीएल की किसी भी फ्रेंचाइज़ी के साथ नए अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं कर सकते। ’’
Published: undefined
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शनिवार को कहा कि उसने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रहने के कारण टीम के किसी भी सदस्य पर जुर्माना नहीं लगाया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की टीम के सुपर आठ चरण से बाहर होने के बाद खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया, लेकिन पीसीबी के प्रवक्ता आमिर मीर ने इसका खंडन किया।
मीर ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘किसी भी खिलाड़ी पर जुर्माना नहीं लगाया गया है, लेकिन बोर्ड खिलाड़ियों के लिए एक फार्मूला तैयार करने के बारे में सोच रहा है क्योंकि अच्छा प्रदर्शन करने पर उन्हें अच्छी प्रोत्साहन राशि मिलती है।’’
उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान के खिलाड़ियों को लगभग छह–सात करोड़ पाकिस्तानी रुपए मिलते हैं और इसलिए बोर्ड उन्हें उनके प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार ठहराने पर विचार कर रहा है।
मीर ने कहा, ‘‘लेकिन अभी तक किसी भी तरह का अंतिम फैसला नहीं लिया गया है और किसी भी खिलाड़ी पर जुर्माना नहीं लगाया गया है।’’
Published: undefined
भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की तरफ से एक खिलाड़ी के रूप में यह अंतिम सत्र हो सकता है।
जैसे-जैसे 2026 का आईपीएल करीब आ रहा है, धोनी के संन्यास को लेकर चर्चाएं फिर से तेज हो गई हैं।
सीएसके ने राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन को लेकर अपनी टीम से जुड़ा है जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि धोनी इस बार खेल के मैदान पर कम दिखेंगे और वह मेंटोर (मार्गदर्शक) की भूमिका निभा सकते हैं।
इरफान ने जिओ हॉटस्टार से कहा, ‘‘धोनी के बिना सीएसके की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हो सकता है कि इस सत्र में हम उन्हें आखिरी बार पीली जर्सी में देखें। लेकिन उनके बिना सीएसके और आईपीएल की कल्पना करना मुश्किल है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल शुरू होने के साथ ही हम धोनी को फिर से खेलते हुए देखने लगते हैं। इसका मतलब है कि वह इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं और वह काफी फिट भी दिख रहे हैं।’’
यह 44 वर्षीय खिलाड़ी इस महीने की शुरुआत में चेन्नई में सीएसके शिविर में शामिल हो चुका है और कप्तान रितुराज गायकवाड़ के नेतृत्व वाली टीम के साथ अभ्यास कर रहा है।
Published: undefined
महान क्रिकेटर अनिल कुंबले ने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 2024 में खिताब जीतने के बाद श्रेयस अय्यर और फिल सॉल्ट को जाने देकर गलत फैसला किया। उन्होंने कहा कि जब तक तीन बार की आईपीएल चैंपियन टीम अहम खिलाड़ियों को अपने पास बनाए रखने की अहमियत नहीं समझेगी तब तक उसे खिताब का गंभीर दावेदार नहीं माना जा सकता।
अय्यर केकेआर छोड़कर पंजाब किंग्स में शामिल हो गए जिसकी कप्तानी करते हुए उन्होंने पिछले सत्र में करीब एक दशक बाद टीम को पहली बार आईपीएल फाइनल में पहुंचाया।
वहीं 2024 में केकेआर की सफलता का अहम हिस्सा रहे फिल सॉल्ट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) चले गए जहां उन्होंने पिछले साल फ्रेंचाइजी को पहली बार खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।
आईएएनएस और पीटीआई के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined