खेल

सिडनी टेस्ट: बारिश ने डाला खलल, मैच रुकने तक ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट खोकर बनाए 21 रन

पारी के आठवें ओवर की पहली गेंद के साथ आई बारिश ने खिलाड़ियों को मैदान छोड़ने पर मजबूर कर दिया। सुबह से ही सिडनी में बादलों का घेरा था लेकिन टॉस समय पर हुआ और टिम पेन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

फोटो: @BCCI
फोटो: @BCCI 

भारत और आस्टेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर गुरुवार को शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के पहले सत्र में बारिश के कारण सिर्फ 7.1 ओवर का खेल सम्भव हो सका। पारी के आठवें ओवर की पहली गेंद के साथ आई बारिश ने खिलाड़ियों को मैदान छोड़ने पर मजबूर कर दिया। सुबह से ही सिडनी में बादलों का घेरा था लेकिन टॉस समय पर हुआ और टिम पेन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन अचानक ही बारिश आ धमकी और खेल रोक दिया। बारिश कई बार रुकी और आई। एक बार तो खेल शुरू करने की भी घोषणा हुई लेकिन बारिश फिर बाधा बन गई। लंच तक खेल शुरू नहीं हो सका। खेल रोके जाने तक आस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 21 रन बनाए थे। मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का विकेट गंवाया है।

मोहम्मद सिराज ने पांच के निजी योग पर वार्नर को स्लिप में कैच कराकर आस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। अपना पहला टेस्ट खेल रहे विल पुकोवस्की 14 और मार्नस लाबुशैन दो रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों टीमों के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज का यह तीसरा मुकाबला है। अभी दोनों 1-1 की बराबरी पर हैं। मेजबान टीम ने जहां एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में आठ विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में लीड ली थी वहीं भारत ने मेलबर्न में शानदार जीत के साथ बराबरी कर ली थी।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, शाह सदन में आओ के लगे नारे, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • केरल में भारी बारिश से बढ़ी परेशानी, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, राहत शिविरों में पहुंचाए जा रहे लोग

  • ,
  • TVK सरकार का पहला बजट: दुल्हनों को 8g सोने का सिक्का; रेशमी साड़ी, छात्रों को लैपटॉप... जानें क्या-क्या मिला

  • ,
  • यूपी: 'खाद के लिए कतार में किसान', अखिलेश यादव बोले- भाजपाई भ्रष्टाचार’ का नाला जब तक बहता रहेगा, कुछ भी नहीं बदलेगा

  • ,
  • राम मंदिर 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ संसद में विपक्ष का मार्च, 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के लगे नारे