भारत के साथ पाकिस्तान भी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। शाहीन शाह अफरीदी (22 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी और बल्लेबाजों के प्रदर्शन से पाकिस्तान ने बांग्लादेश को रविवार को सुपर 12 के अपने अंतिम ग्रुप दो मुकाबले में पांच विकेट से हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
Published: 06 Nov 2022, 1:44 PM IST
पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 20 ओवर में आठ विकेट पर 127 रन के मामूली स्कोर पर रोकने के बाद 18.1 ओवर में पांच विकेट पर 128 रन बनाकर सेमीफाइनल में जाने वाली जीत हासिल की। शाहीन शाह अफरीदी को उनकी मैच विजयी गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
Published: 06 Nov 2022, 1:44 PM IST
पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 32, कप्तान बाबर आजम ने 25, मोहम्मद हारिस ने 31 और शान मसूद ने नाबाद 24 रन बनाये। पाकिस्तान ने 11 गेंद शेष रहते जीत अपने नाम की। इससे पहले नीदरलैंड्स की दक्षिण अफ्रीका पर 13 रन की जीत ने पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जाने का मार्ग प्रशस्त किया था।
Published: 06 Nov 2022, 1:44 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 06 Nov 2022, 1:44 PM IST