खेल

T20 WC: पहली बार फाइनल में पहुंचे दक्षिण अफ्रीका के कप्तान माक्ररम ने टीम से कहा- डरना मना है

मैच के बाद माक्ररम ने कहा ,‘‘ यह हमारे लिये अगला कदम है । फाइनल हम पहली बार खेलने जा रहे हैं लेकिन डरने की कोई बात नहीं है ।’’

फोटो: PTI
फोटो: PTI 

दक्षिण अफ्रीका को पहली बार टी20 विश्व कप फाइनल में ले जाने वाले कप्तान एडेन माक्ररम ने खिलाड़ियों से शांतचित्त रहने और खिताबी मुकाबले से नहीं डरने का आग्रह किया है ।

दक्षिण अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराया । अब फाइनल में उसका सामना इंग्लैंड या भारत से होगा ।

मैच के बाद माक्ररम ने कहा ,‘‘ यह हमारे लिये अगला कदम है । फाइनल हम पहली बार खेलने जा रहे हैं लेकिन डरने की कोई बात नहीं है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यह जीत हमारे लिये काफी मायने रखती है । हमारे पास कई विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं लेकिन इस तरह के प्रदर्शन के लिये पूरी टीम को एक ईकाई के रूप में खेलना होता है ।’’

अफगानिस्तान को 56 रन पर समेटने वाले अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा ,‘‘ हमने शानदार गेंदबाजी की । सही जगहों पर गेंद डाली । गेंदबाजों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है ।’’

माक्ररम ने कहा ,‘‘ इन हालात में बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण था । किस्मत ने हमारा साथ दिया कि हम साझेदारी निभा सके । कुछ मुकाबले करीबी रहे और दक्षिण अफ्रीका में भोर में उठकर मैच देखने वालों की सांसें थम गई होगी लेकिन शुक्र है कि आज ऐसा नहीं हुआ ।’’

प्लेयर आफ द मैच मार्को जेनसन ने कहा कि उनका फोकस सही जगहों पर गेंद डालने पर था ।

उन्होंने कहा ,‘‘ शानदार लग रहा है । हमने अच्छा खेला और रणनीति पर बखूबी अमल किया । हम सही जगहों पर गेंद डालने पर ही फोकस कर रहे थे ।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, गृहमंत्री सदन में आओ के लगे नारे, रिजिजू बोले- शाह जवाब देने को तैयार, लोकसभा स्थगित

  • ,
  • हम हैं कामयाब-15: बचपन में ड्राइंग बनाने के शौक़ ने पीयूष श्रीवास्तव को बना दिया वास्तुकला का विशेषज्ञ

  • ,
  • झारखंड: 'सरकार ने मान ली छात्रों की 98% मांगें', प्रदर्शन के बीच सोरेन सरकार का बड़ा दावा, BJP पर आंदोलन हाईजैक करने का आरोप

  • ,
  • 'गृह मंत्री अमित शाह को सदन में जवाब के लिए निर्देशित करें', केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला को पत्र लिखा

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, एक हफ्ते में गोल्ड ₹8,600, सिल्वर ₹15,000 महंगे