खेल

T20 World Cup 2021: आज से शुरू हो रहे क्रिकेट के महाकुंभ में ऑस्ट्रेलिया की क्या होगी रणनीति, तेज गेंदबाज स्टार्क ने बताया

स्टार्क ने कहा ने कहा कि मैं डेथ ओवर गेंदबाजी की अपनी ताकत पर कायम हूं और इस बारे में ज्यादा चिंता नहीं करता कि दूसरे क्या कर रहे हैं। यह सात साल से अधिक के अंतराल के बाद होगा कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एक टी 20 विश्व कप खेल खेलेंगे।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने कहा है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में आईसीसी टी20 विश्व कप के मौजूदा संस्करण में उनकी रणनीति सरल रखने की होगी और अन्य लोगों की तरह 24 अलग-अलग प्रकार की धीमी गेंदें फेंकने की नहीं होगी। ऑस्ट्रेलिया ने 23 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप में अपने 'सुपर 12' अभियान की शुरूआत करेगा और आरोन फिंच की अगुवाई वाली टीम इस टूनार्मेंट को पहली बार जीतने की काशिश करेगी।

स्टार्क ने कहा, मैं डेथ ओवर गेंदबाजी की अपनी ताकत पर कायम हूं और इस बारे में ज्यादा चिंता नहीं करता कि दूसरे क्या कर रहे हैं। यह सात साल से अधिक के अंतराल के बाद होगा कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एक टी 20 विश्व कप खेल खेलेंगे, हालांकि उन्होंने दो एकदिवसीय विश्व कप - 2015 और 2019 में खेले, जिसमें वह संयुक्त रूप से सर्वोच्च खिलाड़ी के रूप में उभरे और सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज होंगे।

स्टार्क ने कहा कि टी20 वल्र्ड कप खेलने से उनके गेम प्लान में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा क्योंकि उन्हें टेस्ट क्रिकेट से ज्यादा छोटे फॉर्मेट पसंद हैं। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज का कहना है कि पावर-प्ले में नई गेंद से एक-दो विकेट लेने की कोशिश होगी और फिर डेथ में भी विकेट लेने की उनकी भूमिका अहम होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा