खेल

T20 विश्व कप 2026 का आगाज, छह टीमें करेंगी अपने अभियान की शुरुआत, शाम 7 बजे से भारत बनाम USA

बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से भाग लेने से मना कर दिया था। इसके बाद स्कॉटलैंड को विश्व कप में जगह दी गई है। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भी बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाते हुए ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने की बात कही है।

T20 विश्व कप 2026 का आगाज
T20 विश्व कप 2026 का आगाज 

टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत आज यानी शनिवार से हो गया है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट का आगाज पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच हो रहे मुकाबले से हुआ। इसके बाद वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड और भारत बनाम यूएसए मैच भी होंगे। 

शनिवार को तीन मैच

इस तरह विश्व कप के ओपनिंग डे पर तीन मैच देखने के लिए मिलेंगे। पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू हुआ। यह मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीत कर नीदरलैंड को बल्लेबाजी के लिए कहा है।

वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में करेगी। यह मैच शाम 7 बजे खेला जाएगा।

टीम इंडिया को झटका

भारतीय टीम को विश्व कप की शुरुआत से ठीक पहले एक झटका भी लगा है। पेस-बॉलिंग ऑलराउंडर हर्षित 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच के दौरान घुटने में लगी चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की इवेंट टेक्निकल कमिटी (ईटीसी) ने अनुभवी पेसर मोहम्मद सिराज को भारतीय टीम में हर्षित राणा की जगह लेने की मंजूरी दी है। मोहम्मद सिराज टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं।

बांग्लादेश और पाकिस्तान का ड्रामा

टी20 विश्व कप में बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से भाग लेने से मना कर दिया था। इसके बाद स्कॉटलैंड को विश्व कप में जगह दी गई है।

वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भी बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाते हुए ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने की बात कही है।

भारत ग्रुप ए में

टी20 विश्व कप में इस बार 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। डिफेंडिंग चैंपियन भारत को ग्रुप ए में यूएसए, पाकिस्तान, नामीबिया और नीदरलैंड के साथ रखा गया है। प्रत्येक ग्रुप में पांच टीमें हैं और कुल मिलाकर चार ग्रुप बनाए गए हैं। लीग स्टेज के बाद सुपर-8 मुकाबले होंगे।

 नॉकआउट मैचों की बात करें तो टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को होगा। फाइनल मैच की तारीख 8 मार्च है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पश्चिम बंगाल में एसएसआर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, निर्वाचन विभाग ने बिना कारण बताए जारी की अधिसूचना

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की लहर, बीजोपी को झटका, राहुल गांधी बोले- यह जनादेश देश के हर गांव की आवाज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले- ‘गांवों ने बीजेपी के डबल इंजन को दिया करारा जवाब’

  • ,
  • दुनिया की खबरें: आतंकवाद के सवाल पर बगलें झांकते दिखे पाक मंत्री, अजरबैजान में नौकरी करने गया भारतीय युवक लापता

  • ,
  • '50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए तो राशन क्यों देना पड़ रहा है?' मनोज झा का मोदी सरकार पर हमला