खेल

T20 World Cup: अभिषेक शर्मा का शर्मनाक रिकॉर्ड, लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप, इस बार भी नहीं खोल सके खाता

अभिषेक शर्मा लगातार तीसरे मुकाबले में फ्लॉप हुए। बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ जारी ग्रुप-ए के मैच में अभिषेक पारी की तीसरी गेंद पर बोल्ड हो गए। यह टूर्नामेंट में उनका तीसरा 'शून्य' था।

फोटो: IANS
फोटो: IANS PRAVIN INDREKAR

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार तीसरे मुकाबले में फ्लॉप हुए। बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ जारी ग्रुप-ए के मैच में अभिषेक पारी की तीसरी गेंद पर बोल्ड हो गए। यह टूर्नामेंट में उनका तीसरा 'शून्य' था।

Published: undefined

अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए के खिलाफ पहली ही गेंद पर आउट हुए थे, जिसके बाद पेट में संक्रमण की वजह से नामीबिया के विरुद्ध नहीं उतर सके। अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में वापसी की, लेकिन चौथी गेंद पर ही कैच आउट हो गए।

इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछली 7 टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में महज 98 रन बनाए हैं। इस दौरान 4 पारियों में खाता तक नहीं खोल सके।

Published: undefined

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीन जीत के साथ पहले ही सुपर-8 में स्थान सुनिश्चित कर चुकी है। टीम इंडिया ने यूएसए के खिलाफ अपना पहला मैच 29 से जीता था, जिसके बाद नामीबिया को 93 रन से हराया। इसके बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रन से मात देकर अगले दौर पर प्रवेश किया था।

दूसरी ओर, पाकिस्तान के विरुद्ध 3 विकेट से हार झेलने के बाद स्कॉटलैंड ने नामीबिया के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की थी, लेकिन इसके बाद यूएसए के खिलाफ 93 रन से हार का सामना करना पड़ गया।

Published: undefined

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के साथ मैदान पर उतरी है।

वहीं, स्कॉट एडवर्ड्स नीदरलैंड की कमान के साथ विकेटकीपिंग का जिम्मा भी संभाल रहे हैं। उनके अलावा, इस मुकाबले में माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, जैक लायन-कैशेट, रोएलोफ वैन डर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन और नोआ क्रॉस को मौका दिया गया है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined