खेल

टी20 विश्व कप: भारत-पाकिस्तान मैच बारिश की वजह से नहीं हुआ तो किसे होगा सबसे बड़ा नुकसान?

रविवार को कोलंबो में दिन में बारिश की संभावना लगभग 65 प्रतिशत है। शाम में बारिश का खतरा कम है, लेकिन मैच के शुरुआती घंटों में बारिश का खतरा है। उमस ज्यादा रहेगी और हल्की-मध्यम हवा चलने की उम्मीद है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से महामुकाबला खेला जाना है। इस मैच के रोमांच को महसूस करने के लिए न सिर्फ भारत और पाकिस्तान बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस तैयार हैं। क्रिकेट फैंस के लिए बारिश विलेन बन सकती है। मैच के दौरान बारिश खलल डाल सकती है।

आइए जानते हैं कि मैच के दौरान अगर बारिश होती है, तो फिर किस टीम को फायदा या नुकसान होगा और आईसीसी के नियम क्या कहते हैं?

रविवार को कोलंबो में दिन में बारिश की संभावना लगभग 65 प्रतिशत है। शाम में बारिश का खतरा कम है, लेकिन मैच के शुरुआती घंटों में बारिश का खतरा है। उमस ज्यादा रहेगी और हल्की-मध्यम हवा चलने की उम्मीद है।

आईसीसी के नियम के मुताबिक टी20 मुकाबलों में परिणाम तक तभी पहुंचने के लिए मैच का कम से कम पांच-पांच ओवर खेला जाना जरूरी है। अगर बारिश या गीली आउटफील्ड के कारण यह न्यूनतम खेल भी संभव नहीं हो पाता, तो मैच अमान्य घोषित कर दिया जाता है। ग्रुप स्टेज मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है।

आईसीसी के नियम के मुताबिक बारिश की वजह से 5-5 ओवर का मैच नहीं होने की स्थिति में भारत और पाकिस्तान दोनों को ही 1-1 अंक दे दिया जाएगा। 5 ओवर हो गए तो डकवर्थ-लुईस के हिसाब से नतीजा निकलेगा। मैच के दौरान बारिश होने से ओवरों की संख्या घटाई जा सकती है।

भारत-पाकिस्तान मैच अगर बारिश की वजह से नहीं होता है, तो दोनों टीमों के खिलाड़ियों के अलावा करोड़ों फैंस निश्चित रूप से मायूस होंगे, लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान ब्रॉडकास्टरों को होगा। भारत-पाकिस्तान मैच टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड दर्शक जुटाता है। मैच नहीं होने का असर विज्ञापन से होने वाली कमाई पर पड़ेगा। टिकट रिफंड की नौबत आई तो आईसीसी के साथ-साथ श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार

  • ,
  • बिहार: तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर तंज, बाढ़ के समय आना चाहिए था, अब बिहार आ रहे हैं प्रधानमंत्री