खेल

T20 World Cup: पाकिस्तान अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, इस टीम के हाथ में पूरा खेल, यहां समझें पूरी कहानी

इंग्लैंड, श्रीलंका, और पाकिस्तान पर जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है। इंग्लैंड का तीसरा और आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 फरवरी को खेला जाना है।

पाकिस्तान अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है (फोटो: IANS)
पाकिस्तान अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है (फोटो: IANS) 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टी20 विश्व कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड से मिली हार के बाद पाकिस्तान सेमीफाइनल से बाहर होने की कगार पर पहुंच गया है। लेकिन उम्मीदें अब भी कायम हैं। बस यह चमत्कार हो जाए, फिर पाक टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो जाएगी।

आइए जानते हैं कि ग्रुप 2 का कौन सा समीकरण पाकिस्तान को अब भी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचा सकता है।

 ग्रुप 2 में पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड हैं। सभी टीमों को 3-3 मैच खेलने हैं।

इंग्लैंड, श्रीलंका, और पाकिस्तान पर जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है। इंग्लैंड का तीसरा और आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 फरवरी को खेला जाना है।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का पहला मुकाबला 21 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना था। बारिश की वजह से बिना एक भी गेंद फेंके इस मैच को रद्द कर दिया गया था और दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांट दिए गए थे। इस मैच के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को अपने दोनों मैच जीतना जरूरी था, लेकिन मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ हार ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल से बाहर होने की कगार पर ला दिया है। सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान को अब अपने प्रदर्शन के अलावा दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा।

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ होने वाला अपना आखिरी सुपर-8 मुकाबला बड़े अंतर से जीतना होगा। इस जीत के साथ पाकिस्तान के 3 अंक हो जाएंगे और रन रेट भी बेहतर हो जाएगा। वहीं, पाकिस्तान को उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ अपने आखिरी दो मैच हार जाएं। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान के 3 अंक होंगे, न्यूजीलैंड के 1 और श्रीलंका के दो अंक होंगे। इस तरह पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • खेल: राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन, प्रीति-अंकुश स्वर्ण पदक से एक कदम दूर

  • ,
  • नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा के बाद हालात बेकाबू, चार जिलों में कर्फ्यू, पीएम बालेन शाह के खिलाफ लोगों में गुस्सा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी की हत्या मामले में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा

  • ,
  • सिनेजीवन: 2015 में मेडिकल एंट्रेंस पेपर लीक होने से टूट गई थीं मानुषी छिल्लर और जाह्नवी संग रीयूनियन पर भावुक हुए ईशान

  • ,
  • दिल्ली दंगाः अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद, 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा