खेल

T20 World Cup: टीम इंडिया के खिलाफ रोस्टन-पॉवेल की धमाकेदार पारी, सेमीफाइनल के लिए भारत को 196 रनों का लक्ष्य

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के मैच में रविवार को चार विकेट पर 195 रन बनाये ।

फोटो: IANS
फोटो: IANS AMIT MOULICK

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में रविवार को टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज के साथ हो रही है। ईडन गार्डन्स के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 195 रन लगाए। भारत और वेस्टइंडीज में से जो भी इस मुकाबले में जीत दर्ज करेगा, वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

Published: undefined

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत दमदार रही। कप्तान शाई होप और रोस्टन चेज ने मिलकर पहले विकेट के लिए 8.5 ओवर में 68 रन जोड़े। होप ने 33 गेंदों में 32 रन बनाए, जबकि चेज ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 40 रनों की शानदार पारी खेली। शिमरोन हेटमायर ने आगाज तो अच्छा किया, लेकिन वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। हेटमायर 12 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, शेरफेन रदरफोर्ड बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 9 गेंदों में 14 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने। रदरफोर्ड के पवेलियन लौटने के बाद रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए महज 35 गेंदों में 76 रनों की अहम साझेदारी निभाई। होल्डर ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 37 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं, पॉवेल ने महज 19 गेंदों में 178 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नाबाद 34 रन बनाए।

Published: undefined

गेंदबाजी में भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे। बुमराह ने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट चटकाया। भारतीय टीम ने इस निर्णायक मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, वेस्टइंडीज ने एक बदलाव करते हुए ब्रैंडन किंग की जगह पर अकील हुसैन को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

Published: undefined

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह के साथ मैदान पर उतरी है।

शाई होप की अगुवाई में वेस्टइंडीज रोस्टन चेस, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती और शमर जोसेफ के साथ इस मुकाबले में खेल रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined