खेल

WTC Points table में टीम इंडिया ने खोला खाता, ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ बना नंबर-1

दूसरे ओर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले गए इस मैच में भारत ने 12 अंक हासिल कर लिए। इसके चलते वह इसकी प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया इस पोजिशन पर मौजूद थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

डोमिनिका में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को बुरी तरह से धूल चटा दी। भारत ने एक पारी और 141 रनों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने जहां सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

इस जीत के साथ टीम इंडिया ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में अपना खाता भी खोल लिया है। भारत ने डब्ल्यूटीसी प्वॉइंट्स टेबल में ना सिर्फ अपना खाता खोला है बल्कि वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को भी पीछे छोड़ दिया है। इस मैच में भारत ने 12 अंक हासिल कर लिए। इसके चलते वह इसकी प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया को हेडिंग्ले टेस्ट में मिली हार की वजह से नुकसान हुआ है। उसका प्वाइंट्स प्रतिशत 3 मैचों के बाद 61.11 है। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड है जिसका एक जीत के बाद प्वाइंट्स प्रतिशत 27.78 है। एशेज में स्लो ओवर रेट के चलते ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने दो-दो प्वाइंट्स गंवाए थे जिसका असर उनके प्वाइंट्स प्रतिशत पर भी पड़ा है।

डोमिनिका में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन की घातक गेंदबाजी (5/60) के सामने महज 150 रन पर ही ढेर हो गई।जवाब में भारतीय टीम ने जायसवाल (171) और रोहित (103) के शतकों की बदौलत अपनी पहली पारी 421/5 के स्कोर पर घोषित की।पहली पारी के आधार पर पिछड़ने वाली कैरेबियाई टीम अपनी दूसरी पारी में 130 रन पर ही सिमट गई और मैच में उन्हें करारी शिकस्त मिली। अश्विन ने दूसरी पारी में 7 विकेट लिए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 आतंकियों के पोस्टर जारी, हंगामे के बीच लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • 'रांची में 'विधानसभा घेराव' मार्च के दौरान छात्रों पर नहीं हुआ बल प्रयोग', JMM ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • मौसम अपडेट: MP-UP समेत बिहार, राजस्थान और ओडिशा में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

  • ,
  • मानसून सत्र: चौथे हफ्ते के दूसरे दिन भी संसद में भारी हंगामा, शाह के बयान पर अड़ा विपक्ष, सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित

  • ,
  • 'झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही BJP', केसी वेणुगोपाल ने शेयर किया वीडियो