खेल

इंग्लैंड टीम में कोरोना मामले सामने आने से टीम इंडिया के अभ्यास मैच खेलने पर मंडरा सकता है खतरा

भारत को अगले महीने इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसे देखते हुए टीम अभ्यास मैच खेलना चाहती है। लेकिन इंग्लैंड टीम के सात सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भारतीय टीम के अभ्यास मैच खेलने पर खतरा मंडरा सकता है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाली इंग्लैंड टीम के सात सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भारतीय टीम के अभ्यास मैच खेलने पर खतरा मंडरा सकता है। भारत को अगले महीने इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसे देखते हुए टीम अभ्यास मैच खेलना चाहती है।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को आईएएनएस से कहा कि इंग्लैंड कैंप में पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद भारत की सीरीज को लेकर कोई परिवर्तन या अपडेट नहीं है।

इसका मतलब है कि ईसीबी अगले महीने चार अगस्त से नॉटिंघम में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले अभ्यास मैच के भारत के अनुरोध पर विचार करना जारी रखे हुए है।

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मैच कराने की अपील की थी। शुरूआत में ईसीबी ने कोरोना के कारण भारतीय टीम के लिए अभ्यास मैच अयोजित कराने का कोई प्लान नहीं रखा था लेकिन पिछले सप्ताह उसने बताया था कि वह भारत की अपील पर विचार कर रहा है।

हालांकि, भारत की अपील पर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है। यह देखना होगा कि क्या ईसीबी किसी प्रथम श्रेणी क्रिकेटर को बायो बबल में और भारत के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने की इजाजत देगा।

भारतीय टीम फिलहाल तीन सप्ताह के ब्रेक पर है और वह 15 जुलाई से डरहम में कैंप शुरू करेगी। अगर ईसीबी किसी काउंटी टीम के खिलाफ भारतीय टीम के लिए मैच आयोजित करता है तो यह आने वाले कुछ दिनों में होगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश