
भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को अपना 53वां जन्मदिन अपने घर पर परिवार और विभिन्न आयु वर्ग के प्रशंसकों की मौजूदगी में मनाया। इस मौके पर उनकी पत्नी अंजलि भी उनके साथ मौजूद रहीं। ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर ने अपने आवास पर पहुंचे प्रशंसकों की तालियों और उत्साह के बीच केक काटा।
उन्होंने इस दौरान अपनी तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनी एक छोटी बच्ची को देखकर उसे गोद में भी उठा लिया, जिससे माहौल और भावुक हो गया।
तेंदुलकर ने इससे पहले दिन की शुरुआत में सोशल मीडिया पर अपनी मां, पत्नी अंजलि और अपने पालतू कुत्ते के साथ एक तस्वीर साझा की।
उन्होंने लिखा, “मेरी सुबह की परफेक्ट शुरुआत आई (मां), अंजलि और इस शरारती के साथ हुई। इससे बेहतर क्या हो सकता है।”
Published: undefined
पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला गंवाने के बावजूद भारत के पास शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बहुत कुछ दांव पर होगा, जिसमें अपनी प्रतिष्ठा बचाना, लय वापस पाना और इस प्रारूप के आगामी विश्व कप के लिए रणनीति तय करना शामिल है।
मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने पहले ही पांच मैचों की इस श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है और टीम का लक्ष्य इस अभियान को जारी रखते हुए सूपड़ा साफ करना है। महिला क्रिकेट की मौजूदा दौर की कई स्टार खिलाड़ियों वाली भारतीय टीम लगातार निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़कर श्रृंखला में वापसी करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएगी।
इस साल जून में इंग्लैंड में होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए, भारतीय टीम के पास प्रेरणा की कोई कमी नहीं होगी क्योंकि वह बड़े टूर्नामेंट से पहले अपनी कमजोरियों को दूर करने की कोशिश करेगी।
पिछले साल अपना पहला आईसीसी खिताब (वनडे विश्व कप) जीतने वाली भारतीय टीम के खेल के छोटे प्रारूप में लगातार तीन हार के बाद कई कमजोरियां उजागर हुई हैं। टीम के बल्लेबाज एकजुट प्रदर्शन करने में विफल रहे हैं, जबकि गेंदबाजों का प्रदर्शन भी असरहीन रहा है। दोनों टीमों की गेंदबाजी का अंतर इसी से समझा जा सकता है कि दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों में भारतीय टीम के 21 विकेट लिए हैं, वहीं भारत केवल सात विकेट ही निकाल सका है।
Published: undefined
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने अपने साथी अर्शदीप सिंह के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस भारतीय गेंदबाज के अनुभव ने उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में यहां की परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में काफी मदद की है।
बार्टलेट इस सत्र में पंजाब किंग्स की रोटेशन नीति का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में अब तक चार विकेट लिए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नौ रन पर दो विकेट रहा है। वह अर्शदीप के साथ विविधता से भरे तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा हैं, जिसमें मार्को यानसन और विजयकुमार वैशाख भी शामिल हैं।
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज बार्टलेट ने अर्शदीप को ‘अद्भुत’ करार देते हुए कहा, “अर्शदीप अविश्वसनीय रहे हैं। उन्हें इन परिस्थितियों में काफी अनुभव है और मैं उनके साथ काम करना बहुत पसंद करता हूं। यह सिर्फ मैचों के लिए ही नहीं है, बल्कि मैं अभ्यास में भी उनके साथ काम करता हूं। उन्होंने पिछले 12 महीनों में जिस तरह सुधार किया है, वह शानदार है।”
भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल ढलने को लेकर बार्टलेट ने बताया कि उन्होंने अपने खेल में विविधता बढ़ाने पर काम किया है।
Published: undefined
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के निराशाजनक प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। गुरुवार को अपने घरेलू मैदान वानखेड़े में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ एमआई को 103 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल में रनों के लिहाज से एमआई की ये सबसे बड़ी हार है। पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा की कमी खल रही है।
स्टार स्पोर्ट्स के 'अमूल क्रिकेट लाइव' पर जियोस्टार एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने कहा, "मुंबई को रोहित शर्मा की कमी जरूर खली है। अच्छी शुरुआत के बिना, 210–220 के लक्ष्य का पीछा करना बहुत मुश्किल हो जाता है। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने अब तक ज्यादा योगदान नहीं दिया है। तिलक वर्मा ने पिछले मैच में जरूर शतक लगाया था, लेकिन बाकी बल्लेबाजों को बेहतर करने की जरूरत है। गेंदबाजी में भी जसप्रीत बुमराह और गजनफर अच्छा कर रहे हैं। उन्हें बाकी लोगों से बेहतर सपोर्ट की जरूरत है।"
रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी और केकेआर के खिलाफ पहले मैच में 38 गेंदों पर 78 रन बनाए थे। सीजन के चौथे मैच में रोहित इंजर्ड हो गए थे। इसके बाद से प्लेइंग इलेवन से बाहर चल रहे हैं। रोहित पिछले तीन मैच नहीं खेले हैं। रोहित के टीम में न होने से निश्चित रूप से न सिर्फ ओपनिंग प्रभावित हो रही है, बल्कि उनका अनुभव भी कप्तान हार्दिक पांड्या को नहीं मिल पा रहा है।
Published: undefined
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन अपने करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2026 का चैंपियन बनाने में बल्ले से यादगार भूमिका निभाने वाले सैमसन आईपीएल 2026 में भी सीएसके के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम को अकेले दम जीत दिला रहे हैं। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद शतक लगाकर संजू ने सीएसके को 103 रन से जीत दिलाने में बड़ा योगदान दिया।
संजू सैमसन को उनकी बेहतरीन शतकीय पारी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
मैच के बाद इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, "मुंबई के खिलाफ वानखेड़े में सेंचुरी बनाकर सच में बहुत अच्छा लग रहा है। यह मेरे और टीम के लिए खास पल है। आजकल मैंने चीजों को बहुत सिंपल रखा है। मैं बस स्थिति देखकर बल्लेबाजी कर रहा हूं। विकेट नॉर्मल नहीं था। गेंद इधर-उधर स्विंग हो रही थी, थोड़ी रुक रही थी। वहां से मुझे लगता है कि यह अंदाजा लगाना कि टीम क्या मांग रही है, इससे स्पष्टता मिलती है।"
सैमसन ने कहा, "पावरप्ले के बाद मुझे पिच का अंदाजा हो गया था। पारी के दौरान हम लगातार विकेट खो रहे थे। इसलिए मैंने सोचा कि एक सेट बल्लेबाज का आखिर तक टिके रहना जरूरी है। मैंने यही कोशिश की। गेम आपको बताता है कि क्या करना है। आपको पहले से बनी सोच के साथ आने की जरूरत नहीं है या आपको पहले से यह बताने की जरूरत नहीं है कि मैं ऐसे खेलता हूं या मैं यही करना चाहता हूं। इसलिए मेरे पास जो अनुभव है, उसके मुताबिक मैं टीम हित में खेलता हूं। हमारे लिए पारी को सच में अच्छे से खत्म करना बहुत जरूरी था। लगातार तीन हार के बाद हमने एक युवा टीम के रूप में जो किया है, वो काबिलेतारीफ है।
पीटीआई और आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined