खेल

ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज क्रिकेटर ने गिल को बताया भविष्य का कप्तान, जमकर की तारीफ

भारत की वनडे टीम के उप कप्तान गिल इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ शतक बनाकर भारत की छह विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें बेहद प्रेरक व्यक्ति करार दिया जो अपने खेल को अच्छी तरह से समझता है। उन्होंने गिल को भारत का भविष्य का कप्तान भी करार दिया।

भारत की वनडे टीम के उप कप्तान गिल इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ शतक बनाकर भारत की छह विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा, ‘‘ पिछले कुछ वर्षों में विशेष कर आईपीएल सत्र के दौरान हमें एक दूसरे से मिलने का मौका मिला। मुझे उनका व्यवहार पसंद है। वह बेहद प्रेरित व्यक्ति लगता है जो बल्लेबाजी के साथ-साथ नेतृत्व के मामले में भी सर्वश्रेष्ठ बनना चाहता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह बहुत अच्छा इंसान है। एक बेहद मृदुभाषी व्यक्ति। वह खेल में जो कुछ हासिल करना चाहता है उसको लेकर बेहद प्रेरित है।’’

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि वनडे प्रारूप गिल की बल्लेबाजी शैली के अनुरूप है और उम्मीद जताई कि यह 25 वर्षीय खिलाड़ी जल्द ही टेस्ट क्रिकेट में भी ऐसा प्रदर्शन करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘वह पिछले कुछ वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर का बेहतरीन खिलाड़ी है। वह टेस्ट क्रिकेट में वनडे की तरह प्रदर्शन नहीं कर पाया है लेकिन सीमित ओवरों की क्रिकेट में पिछले तीन-चार वर्षो में उसने बेजोड़ प्रदर्शन किया है।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति