खेल

कोरोना वायरस की चपेट में आया ये भारतीय खिलाड़ी, भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टी-20 मैच हुआ स्थगित

ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार का टी-20 स्थगित कर दिया गया है। अगर बाकी के खिलाड़ी नेगेटिव पाए जाते हैं तो बुधवार को इस मैच के होने की संभावना है।

फोटो: BCCI
फोटो: BCCI 

भारतीय टीम में कोरोना का एक मामला सामने आने के बाद श्रीलंका के साथ आज यहां आर. प्रेमादासा स्टेडियम में होने वाला दूसरा टी20 मुकाबला स्थगित किया गया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, स्थगित हुआ मुकाबला गुरूवार को खेला जाएगा जबकि तीसरा मैच शुक्रवार को होगा। खबरों के मुताबिक, खिलाड़ी का नाम कुणाल पांड्या है।

इंग्लैंड में मौजूद भारतीय टेस्ट टीम में भी कोरोना के मामले सामने आए थे और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इसकी चपेट में आए थे जिस कारण वह डरहम में हुए अभ्यास मैच में हिस्सा नहीं ले सके थे। हालांकि नेगेटिव रिपोर्ट आने और क्वारंटीन पीरियड पूरा करने के बाद वह टीम से जुड़ गए थे।

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है और टीम इंडिया इसमें 1-0 से आगे चल रही है। भारत ने श्रीलंका को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से हराया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • हरियाणाः हिसार कोर्ट के बाहर गैंगस्टर विनोद पन्नू की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ गोलीबारी से थर्राया इलाका

  • ,
  • छात्रों पर हो रहे हमलों के लिए BJP-RSS की मानसिकता जिम्मेदार, लेकिन युवाओं को अब रोका नहीं जा सकताः राहुल गांधी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जंतर-मंतर समेत देशभर में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा पर SC सख्त, जांच के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

  • ,
  • बाढ़ से बेहाल असम: टूटी सड़कें, बहे स्कूल, कांग्रेस ने मांगा ₹10,000 करोड़ का पैकेज, गौरव गोगोई की PM मोदी से अपील

  • ,
  • दुनिया की खबरें: रूस की ड्रोन कार्रवाई पर भड़के रोमानिया के राष्ट्रपति और ईरान पर ट्रंप की आर्थिक नीति से चीन नाराज