खेल

Tokyo Olympics: बॉक्सर पूजा रानी का विजयी पंच, क्वार्टर फाइनल में पहुंची, मेडल से एक कदम दूर

बॉक्सर पूजा रानी ने 75 किलोग्राम भारवर्ग में अलजेरिया की बॉक्सर इचराक चैब को राउंड ऑफ 16 के मैच में 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

टोक्यो में चल रहे ओलिंपिक खेल में बॉक्सिंग में भारत के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भारत की बॉक्सर पूजा रानी ने 75 किलोग्राम भारवर्ग में अलजेरिया की बॉक्सर इचराक चैब को राउंड ऑफ 16 के मैच में 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। पहले राउंड में पूजा ने इचराक चैब के ऊपर प्वाइंट्स हासिल करने में सफल रही, यही नहीं दूसरे राउंड में भी पूजा रानी ने आक्रमक अंदाज दिखाया और जजों को प्रभावित करने में सफल रहीं।

तीनों राउंड में पूजा ने विरोधी बॉक्सर पर बढ़त बनाने का काम किया। अब मेडल से पूजा केवल एक जीत दूर हैं। अब यदि क्वार्टर फाइनल में पूजा जीत हासिल करने में सफल रहती हैं तो उनके नाम मेडल निश्चित हो जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर कांग्रेस का नागपुर में प्रदर्शन, नारेबाजी के बजाय गाए भजन

  • ,
  • खेल: गांगुली 'ICC हॉल ऑफ फेम' में शामिल और मैक्सिको इंग्लैंड मैच ने दर्शक संख्या में अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड

  • ,
  • सड़कें या समंदर? लगातार बारिश से नोएडा-ग्रेटर नोएडा का हुआ बुरा हाल, स्कूल, दफ्तर और अंडरपास सब पानी-पानी

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: कांग्रेस का PM मोदी पर सीधा हमला, पूछा- पीएम बताएं इस 'महापाप' में उनकी क्या भूमिका है?

  • ,
  • सिनेजीवन: राम कपूर का उम्र के भेदभाव को लेकर छलका दर्द और करण जौहर ने मनीष मल्होत्रा को दी बधाई