खेल

Tokyo Olympics: बैडमिंटन, निशानेबाजी से लेकर बॉक्सिंग में दिखेगा भारत का जलवा! आज इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नज़रें, ये है शेड्यूल

टोक्यो ऑलिंपिक का चौथा दिन भारत के लिए निराशाजनक रहा। भारत के खाते में एक भी मेडल नहीं आ पाया। अब पांचवें दिन सभी को 0 से उम्मीदे रहेंगी। इसके अलावा आज टोक्यो में भारत के कई इवेंट हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

टोक्यो ऑलिंपिक का चौथा दिन भारत के लिए निराशाजनक रहा। भारत के खाते में एक भी मेडल नहीं आ पाया। तलवारबाजी में भारत की भवानी देवी ने ट्यूनिशिया की नादिया बेन अजीजी को हराया, हालांकि, वह अगला मुकाबला हार गईं और उनके अभियान का अंत हो गया।

वहीं, तीरंदाजी में भारतीय पुरुष टीम ने कजाखिस्तान को 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में एंट्री की, जहां उसका मुकाबला दक्षिण कोरिया से हुआ। कोरियाई टीम ने ये मुकाबला 6-0 से जीत लिया और भारत की पुरुष टीम के सफर का अंत किया। भारतीय महिला हॉकी टीम भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई औऱ उसे जर्मनी के हाथों 2-0 से हार का सामना करना पड़ा।

कुल मिलाकर कई खेलों में भारत को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन सूरज की नई किरण के साथ 5वें दिन कई उम्मीदें भी जगी हैं। अब पांचवें दिन सभी को टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल से उम्मीदें रहेंगी। 25 जुलाई यानी आज टोक्यो ओलंपिक में भारत के कौन कौन से कार्यक्रम हैं इसके बारे में भी आपको बताते हैं।

निशानेबाजी

इसके अलावा 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम क्वालीफिकेशन चरण एक, भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा।

(इलावेनिल वालारिवन और दिव्यांश सिंह पंवार , अंजुम मुद्गिल और दीपक कुमार)

टेबल टेनिस

अचंता शरत कमल बनाम मा लोंग (चीन), पुरुष एकल तीसरा दौर, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 30 मिनट से शुरू होगा

मुक्केबाजी

लवलीना बोरगोहेन बनाम एपेट्ज नेदिन, महिला वेल्टरवेट राउंड आफ 16, भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 57 मिनट से शुरू होगा

बैडमिंटन

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम बेन लेन और सीन वेंडी (ब्रिटेन), पुरुष युगल ग्रुप ए मैच, भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा

सेलिंग

नेत्रा कुमानन, महिला लेजर रेडियल, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 35 मिनट से शुरू होगा

विष्णु सरवनन, पुरुष लेजर, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 45 मिनट से शुरू होगा

केसी गणपति और वरूण ठक्कर , पुरुष स्किफ 49ईआर, भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 20 मिनट से होगा।

आपको बता दें, अब तक भारत के लिए एथलीट मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता है। वहीं, ओलंपिक खेलों के तीसरे दिन विश्व की दिग्गज महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम, बैडमिंटन में पीवी सिंधू और टेबल टेनिस में मनिका बत्रा ने अपने अपने मुकाबले जीतकर पदक की उम्मीद बनाए रखी है। ऐसे में आज होने वाले खेलों में पूरे भारत की नजरें टिकीं हुई हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: UPI पर MDR लगने से क्या फिर बढ़ने वाला है कैश का चलन? RBI के डिप्टी गवर्नर ने कर दिया बड़ा खुलासा!

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा

  • ,
  • खेल: एजीएम में अजीत अगरकर के भविष्य पर नहीं हुआ कोई फैसला और दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका

  • ,
  • ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी'

  • ,
  • सिनेजीवन: 'दुपहिया 2' की रिलीज डेट अनाउंस और आईफा अवॉर्ड्स 2027 को होस्ट करेंगे करण जौहर-वरुण धवन