खेल

विनेश फोगाट को सिल्वर के लिए अभी और करना होगा इंतजार! अब इस दिन आएगा कोर्ट का फैसला

पहलवान विनेश फोगाट ने पिछले बुधवार को खेल पंचाट में इस फैसले के खिलाफ अपील की और मांग की कि उसे क्यूबा की पहलवान युस्नेलिस गुजमेन लोपेज के साथ संयुक्त रजत पदक दिया जाए।

सीएएस ने विनेश फोगाट की अपील पर फैसला 16 अगस्त तक टाला
सीएएस ने विनेश फोगाट की अपील पर फैसला 16 अगस्त तक टाला फोटो: सोशल मीडिया

विनेश फोगाट के मामले में फैसले का इंतजार पूरे देश को है, लेकिन इसका इंतजार लंबा होता जा रहा है। कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) विनेश को पेरिस ओलंपिक में अयोग्य ठहराए जाने के मामले में आज (मंगलवार) फैसला सुनाने वाला था, लेकिन इसे अब 16 अगस्त के लिए टाल दिया गया है। इसे फिर तीसरी बार टाल दिया गया। इससे 29 वर्षीय भारतीय पहलवान का इंतजार बढ़ गया है।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘सीएएस के अध्यक्ष ने विनेश फोगाट बनाम यूनाईटेड विश्व कुश्ती (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति मामले में एकमात्र मध्यस्थ डॉ. एनाबेले बेनेट को अपना फैसला सुनाने के लिए शुक्रवार 16 अगस्त 2024 पेरिस समय के अनुसार शाम छह बजे (भारतीय समयानुसार रात साढ़े नौ बजे) तक अनुमति दी है।’’

पिछले मंगलवार को जापान की युई सुसाकी के खिलाफ जीत सहित तीन जीत के साथ महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाली विनेश को अंतत: स्वर्ण पदक जीतने वाली अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट के खिलाफ खिताबी मुकाबले से बाहर कर दिया गया क्योंकि सुबह वजन करते समय उनका वजन निर्धारित सीमा से 100 ग्राम अधिक पाया गया।

इस पहलवान ने पिछले बुधवार को खेल पंचाट में इस फैसले के खिलाफ अपील की और मांग की कि उसे क्यूबा की पहलवान युस्नेलिस गुजमेन लोपेज के साथ संयुक्त रजत पदक दिया जाए। लोपेज सेमीफाइनल में विनेश से हार गई थी लेकिन बाद में भारतीय पहलवान को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उन्हें फाइनल में जगह मिली।

अयोग्य ठहराए जाने के एक दिन बाद विनेश ने खेल से संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि उसके पास खेल जारी रखने की ताकत नहीं है। हालांकि दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ियों ने इस 29 वर्षीय पहलवान का समर्थन किया है जो अपने तीसरे ओलंपिक खेलों में भाग ले रही थी।

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: देश मना रहा आजादी का जश्न, खड़गे ने पूछा- स्वतंत्रता सेनानियों का सपना कितना हुआ पूरा?, मोदी पर भी साधा निशाना

  • ,
  • स्वतंत्रता दिवस पर आसमान से जमीन तक कड़ा पहरा, ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर विशेष नजर

  • ,
  • ‘दोषी कितना भी प्रभावशाली हो, बख्शा नहीं जाएगा’, स्वतंत्रता दिवस पर JPSC मामले पर बोले झारखंड के CM हेमंत सोरेन

  • ,
  • महुआ मोइत्रा को रात में ‘सर्किट हाउस’ खाली करने का आदेश, बाहर हंगामा करती भीड़, TMC सांसद ने वीडियो शेयर कर सुनाई आपबीती

  • ,
  • सुबह-सुबह भूकंप से दहला इंडोनेशिया, 7.7 रही तीव्रता, अबतक दो लोगों की मौत, सुनामी का भी अलर्ट जारी