खेल

'वेरी-वेरी स्पेशल' लक्ष्मण ने खोले अश्विन की सफलता के राज, बताया बल्लेबाजों के खिलाफ क्या होती है उनकी प्लानिंग

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बल्लेबाज की कमजोरियों का पता लगाते हैं, उन्हें आउट करने का प्लान बनाते है और इसी कारण उनकी गेंदों का सामना करने में मुश्किलें आती है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बल्लेबाज की कमजोरियों का पता लगाते हैं, उन्हें आउट करने का प्लान बनाते है और इसी कारण उनकी गेंदों का सामना करने में मुश्किलें आती है। लक्ष्मण ने एक कार्यक्रम में कहा, " मुझे लगता है कि वह (अश्विन) काफी समझदार हैं। जब आप टॉप लेवल पर खेल रहे होते हैं तो सिर्फ आपका कौशल मायने नहीं रखता, आपकी तैयारी, गेम प्लान और इसे अमलीजामा पहनाना भी काफी महत्वपूर्ण होता है।"

उन्होंने कहा, " वह पता करते हैं कि बल्लेबाज की कमजोरियां क्या हैं। वह उन्हें आउट करने का प्लान बनाते है और मुझे लगता है कि यही कारण है कि वह अपने आप में नयापन ला रहे है। हमने हाल में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के दौरान देखा था कि उन्होंने (अश्विन ने) स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गज बल्लेबाज को भी कैसे परेशान किया और यह चीज अश्विन या किसी अन्य चैंपियन खिलाड़ी को खास बनाती है।"

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: ममता बनर्जी का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- कोलकाता में कानून-व्यवस्था फेल, तो गांवों का क्या होगा?

  • ,
  • कांग्रेस ने विवादित GDP आंकड़ों पर उठाया सवाल, आकलन की नई पद्धति की पूरी प्रक्रिया सार्वजनिक करने की मांग की

  • ,
  • खेल: एशियन गेम्स में लक्ष्मण होंगे पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच और IPL में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलेंगे धोनी

  • ,
  • हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले पर भड़के खड़गे, बोले- पीएम मोदी और अमित शाह दोनों चुप क्यों बैठे हैं?, अगर PM के साथ....

  • ,
  • यादों में उत्तम कुमारः 'फ्लॉप मास्टर जनरल' का ठप्पा, फिर बदली किस्मत और बने बंगाली सिनेमा के 'महानायक'