खेल

महिला विश्व कप फाइनल: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 299 का लक्ष्य, शेफाली-दीप्ति ने लगाए अर्धशतक

महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से आज नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडिय में हो रहा है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 299 का लक्ष्य दिया है।

फोटो: PTI
फोटो: PTI Kunal Patil

महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए हैं।

डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 17.4 ओवर में 104 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की मजबूत नींव रखी। मंधाना पहले विकेट के रूप में 58 गेंद पर 45 रन की पारी खेलकर आउट हुईं। शेफाली ने जेमिमा रोड्रिग्स 24 के साथ दूसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की। शेफाली शतक का मौका चूक गईं और 78 गेंद पर 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुईं। जेमिमा का विकेट भी जल्द ही गिरा।

इसके बाद भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट जरूर गंवाए, लेकिन हर विकेट के लिए छोटी-छोटी साझेदारी हुई। इसमें एंकर रोल निभाया ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने। दीप्ति 58 गेंद पर 58 रन बनाकर आखिरी गेंद पर रन आउट हुईं। राधा यादव 3 रन बनाकर नाबाद रहीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 29 गेंद पर 20 रन बनाए, अमनजोत कौर ने 14 गेंद पर 12, ऋचा घोष ने 24 गेंद पर बेहद अहम 34 रन की पारी खेली।

भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए अयाबोंगा खाका ने 9 ओवर में 58 रन देकर 3 विकेट लिए। एन मल्बा, क्लो ट्रायन, और नाडिने क्लर्क ने 1-1 विकेट लिए। विश्व कप फाइनल में 299 का लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका के लिए आसान नहीं होने वाला है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'FCRA संबंधी JPC में हितधारकों से सार्थक परामर्श नहीं हो रहा', वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखा पत्र

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: एश‍ियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को हराया, आख‍िरी म‍िनट में दागा गोल, स्वर्ण पदक से एक कदम दूर

  • ,
  • 'इस दुख में वो अकेले नहीं, मैं उनके साथ हूं', राहुल का बालाघाट दौरा, मृत आदिवासी बच्चों के परिवारों से करेंगे मुलाकात

  • ,
  • Asian Games 2026: श्रीलंका को मात्र 45 रन पर समेट कर शान से फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान से खिताबी मुकाबला

  • ,
  • IND vs WI ODI: तीसरे वनडे से पहले भारत को झटका, प्रसिद्ध कृष्णा हुए हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार, खेलने को लेकर सस्पेंस