खेल

वर्ल्ड कप 2019: दो हफ्ते में हार्दिक को बना दूंगा नंबर 1ऑल राउंडर- अब्दुल रज्जाक

रज्जाक ने कहा, ‘आज मैं हार्दिक पांड्या को करीब से देख रहा था और गेंद को हिट करते समय मुझे उनके शरीर का संतुलन सही नहीं लगा। मैंने उनका फुटवर्क भी देखा जिससे पता चला कि वह इसकी वजह से भी आउट हो जाते हैं।’

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने कहा कि वह भारतीय खिलाड़ी को दुनिया के सबसे बेहतरीन हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में शामिल कर सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार को पांड्या ने 46 रनों की तेज आक्रामक पारी खेलते हुए भारत के स्कोर को 268 तक पहुंचाया। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर 70 रनों की साझेदारी भी की। उन्होंने एक विकेट भी लिया।

रज्जाक ने ट्वीटर पर लिखा, "आज मैं हार्दिक पांड्या को करीब से देख रहा था और गेंद को हिट करते समय मुझे उनके शरीर का संतुलन सही नहीं लगा। मैंने उनका फुटवर्क भी देखा जिससे पता चला कि वह इसकी वजह से भी आउट हो जाते हैं।"

फोटो: सोशल मीडिया

रज्जाक ने कहा, "अगर मैं उन्हें कोचिंग दे पाऊं, उदाहरण के लिए यूएई में, तो मैं उनको दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ियों में से एक बना सकता हूं। अगर बीसीसीआई उन्हें एक बढ़िया ऑलराउंडर बनना चाहती है तो मैं हमेशा उपलब्ध हूं।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अर्थतंत्र की खबरें: दिवाली से पहले शेयर बाजार में जश्न, सेंसेक्स 2,009 अंक चढ़ा और धनतेरस से पहले सोना-चांदी में उछाल

  • ,
  • रोनाल्डोः 3 बड़ी ट्रॉफी, सर्वाधिक गोल और अनगिनत रिकॉर्ड्स, पुर्तगाल की जर्सी में हासिल किए कई ऐतिहासिक मुकाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनावः तीसरे चरण के मतदान के दौरान कई जगह हंगामा, कई बूथों पर मारपीट और झड़प

  • ,
  • खेल: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास और CSK और SRH ने की खिलाड़ियों की अदला-बदली