खेल

Year Ender 2025: चैंपियंस ट्रॉफी से लेकर विश्व कप तक..., क्रिकेट के मैदान पर भारत की 5 बड़ी उपलब्धियां

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए साल 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का इंतजार समाप्त करने वाला साल था। भारतीय टीम ने एमएस धोनी की कप्तानी में 2013 में आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

साल 2025 समाप्ति की ओर है। भारतीय क्रिकेट के लिए यह साल बेहद यादगार रहा है। पुरुष टीम के साथ ही महिला टीम ने भी इस साल ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की। महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम के लिए भी ये साल अभूतपूर्व रहा है।

Published: undefined

चैंपियंस ट्रॉफी का इंतजार समाप्त

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए साल 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का इंतजार समाप्त करने वाला साल था। भारतीय टीम ने एमएस धोनी की कप्तानी में 2013 में आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। 2017 में टीम इंडिया को फाइनल में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 9 मार्च 2025 को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब जीता था। इस जीत के साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का भारतीय टीम का 12 साल का इंतजार भी समाप्त हुआ।

Published: undefined

पाकिस्तान को हराकर एशिया कप पर कब्जा

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने 28 सितंबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी में पाकिस्तान को फाइनल में हराकर एशिया कप का खिताब जीता था। टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला गया था। एशिया कप के इतिहास में यह पहला मौका था जब भारत और पाकिस्तान फाइनल में आमने-सामने थे। इस अहम मुकाबले में भारतीय टीम विजेता बनकर उभरी।

Published: undefined

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का विश्व कप पर कब्जा

साल 2025 भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए हमेशा यादगार रहेगा। 2 नवंबर को डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 52 रन से हराकर अपना पहला विश्व कप खिताब जीता था।

Published: undefined

महिला अंडर-19 टीम ने टी20 फॉर्मेट का विश्व कप जीता

भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने टी20 फॉर्मेट का विश्व कप जीता। फाइनल में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया था।

Published: undefined

महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम के लिए भी यादगार रहेगा 2025

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ ही महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम के लिए भी 2025 बेहद यादगार रहेगा। भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने पहली बार खेले गए टी20 विश्व कप का खिताब जीता। कोलंबो में खेले गए फाइनल में महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने नेपाल को 7 विकेट से हराया था। 

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined