वीडियो

नवजीवन बुलेटिन: जम्मू-कश्मीर में 1 आतंकी ढेर और वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का पहला टी-20 आज, 4 बड़ी खबरें

शनिवार को  जम्‍मू-कश्‍मीर के शोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर कर दिया गया जबकि सेना का एक जवान भी इस दौरान जख्मी हो गया और वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया आज अपना पहला टी-20 मैच खेलेगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्‍मू और कश्‍मीर के शोपोर में शनिवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हो रहा है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी के भी मारे जाने की खबर है। एनकउंटर में सेना का एक जवान भी घायल हुआ है। वहीं सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी है।

मुंबई के लोगों को एक बार फिर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश की वजह से मुंबई के कई इलाकों में पानी जमा हो गया है। सड़कों पर चारों तरफा पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। हालात यह है कि पानी की वजह से बाढ़ जैसे हालात हो गए है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भरी बारिश के अनुमान के चलते अलर्ट जारी किया है। लैंड स्लाइड की वजह से मुंबई-गोवा हाइवे बंद कर दिया गया है।

टीम इंडिया आज वेस्टइंडीज के साथ अमेरिका के फ्लोरिडा के लॉडरहिल में अपना पहला टी20 मैच खेलेगी। भारतीय समयानुसार मैच का प्रसारण रात साढ़े सात बजे से किया जाएगा। मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स लाइव पर किया जाएगा। इसके अलावा सोनी लाइव एप पर मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है।

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के कांकीपाडु के कोनातनपाडु गांव में आज सुबह एक बिस्कुट कारखाने में आग लग गई। मौके पर मौजूद दमकल विभाग की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी

  • ,
  • बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ता घायल, दुकानें-घर जलाए गए