वीडियो

वीडियो: गंगा में समाया उन्नाव से कानपुर को जोड़ने वाला 150 साल पुराना पुल

कानपुर की ओर से बने 150 साल पुराने गंगा पुल को अंग्रेजों ने बनवाया था, अगर देखा जाए तो ये किसी धरोहर से कम नहीं था क्योंकि अमूमन आज के ज़माने में पुलों की इतनी मजबूती अब देखने को नहीं मिलती है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

यूपी में बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक शुक्लागंज गंगा घाट का उन्नाव और कानपुर को जोड़ने वाला सालों पुराना पुल गंगा में समा गया। लॉकडाउन के समय पुल की कोठी क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन ने पुराना गंगा पुल बंद करा दिया था। कानपुर छोर पर पुल का जर्जर हिस्सा नदी में जा गिरा। क्षतिग्रस्त हो चुके पिलर के बीच का हिस्सा टूटकर गिर गया। ये अंग्रेजों के जमाने का पुल है, जो 150 साल पुराना है। मंगलवार, 26 नवंबर को कोठी नंबर 9 और 10 का कुछ हिस्सा ढहकर सीधा गंगा में जा गिरा

कानपुर की ओर से बने 150 साल पुराने गंगा पुल को अंग्रेजों ने बनवाया था, अगर देखा जाए तो ये किसी धरोहर से कम नहीं था क्योंकि अमूमन आज के ज़माने में पुलों की इतनी मजबूती अब देखने को नहीं मिलती है। ये पुल दो जिलों को एक दूसरे से जोड़ता था और अचानक जर्जर होने के चलते इसके गिरने से क्षेत्र में अफरा-तफरी भी मच गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने 'दिशा' की बैठक में उठाया खराब सड़कों का मुद्दा, मांगा अधिकारियों से जवाब

  • ,
  • सिनेजीवन: अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो और 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज

  • ,
  • रायबरेली: दिशा की बैठक में राहुल गांधी ने दिखाईं गड्ढों वाली सड़कों की तस्वीरें, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी, मांगा जवाब

  • ,
  • छात्रा पर NSA का मामलाः यूपी सरकार हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगी चुनौती, कोर्ट ने रद्द कर दिया था

  • ,
  • बिहार: 'राशन विक्रेता संगठित भ्रष्टाचार, रिकॉर्ड महंगाई और सरकार की उदासीनता से परेशान', तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र