
महाराष्ट्र के ठाणे से रोडरेज का खौफनाक वीडियो सामने आया है। अंबरनाथ में सनकी एसयूवी चालक ने एक व्यक्ति को कार से टक्कर मारी और उसे घसीटता ले गया. फिर यू-टर्न लिया और दूसरी कार को टक्कर मारी, जिसमें कुछ बच्चे और एक महिला बैठी थी। जानकारी के मुताबिक हादसे में 4 लोग घायल हो गए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी एसयूवी चालक शख्स को टक्कर मारकर दूर तक घसीटता है।
पहले आरोपी एक सफेद कार को टक्कर मारता है और एक शख्स को घसीटता हुआ ले जाता है। इसके बाद तेजी से कार को मोड़कर फिर से वापस लाता है और फिर से सफेद कार को तेज टक्कर मारता है और दूर तक धकेलते हुआ ले जाता है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined