हरियाणा के रेवाड़ी में एक कार के शोरूम में भीषण आग लग गई है। दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काब पाने की कोशिश जारी है। शोरूम में आग लगने का वीडियो नीचे दिए गए लिस्ट में देख सकते हैं।
Published: 09 Sep 2023, 12:55 PM IST
आग लगने का भयावह वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कैसे कार का शोरूम धूं-धूंकर जल रहा है। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आंकलन अभी नहीं किया गया है। जल्द ही इसका आंकड़ा सामने आएगा। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश में दमकलकर्मी लगे हुए हैं।
Published: 09 Sep 2023, 12:55 PM IST
पुलिस उपाधीक्षक संजीव बल्हारा ने कहा कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने का काम कर रही हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
Published: 09 Sep 2023, 12:55 PM IST
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 09 Sep 2023, 12:55 PM IST