
दिल्ली के वजीराबाद इलाके में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के मालखाने में आज सुबह अचानक आग लग गई। जिसमें वहां रखी चार पहिया और दो पहिया वाहन धूं- धूं कर जलने लगे। आग की सूचना के बाद दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक सब जलकर खाक हो चुका था। पुलिस ने बताया कि मालखाने में 200 कारें और 250 दोपहिया वाहन मौजूद थे। जो जलकर राख हो गए हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए