
नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर करीब 9 महीने बाद धरती पर लौट आए हैं। भारतीय समय के अनुसार, स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल ने फ्लोरिडा के तट पर तड़के करीब 3:30 बजे समुद्र में लैंड किया। जिस समय स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल लैंड कर रहा था, उस वक्त पूरी दुनिया की निगाहें वहां टिकी हुई थीं। कैमरे में वो पल कैद हुआ जब समंदर में कैप्सूल की सफल लैंडिंग हुई। लैंडिग और उसके बाद का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सुनीता विलियम्स मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। नीचे दिए गए वीडियो आप पूरा मंजर देख सकते हैं।
Published: 19 Mar 2025, 9:00 AM IST
ड्रैगन कैप्सूल से सुनीता विलियम्स के बाहर आने का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में सुनीता विलियम्स मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। ड्रैगन कैप्सूल से बाहर आते हुए उन्होंने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। नीचे दिए गए वीडियो में आप देख सकते हैं।
Published: 19 Mar 2025, 9:00 AM IST
स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल की लैंडिंग के साथ ही ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन का खत्म हो गया। यह मिशन सिर्फ 8 दिनों के लिए था। लेकिन इसमें 9 महीने का वक्त लग गया।
Published: 19 Mar 2025, 9:00 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 19 Mar 2025, 9:00 AM IST