साल 2019 के नोबेल सम्मान के ऐलान के आखिरी दिन तीन लोगों को संयुक्त रूप से अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया है। भारतीय मूल के अभिजीत बैनर्जी, उनकी पत्नी एस्थर डुफलो और माइकल क्रेमर को यह परस्कार संयुक्त रूप से दिए जाने का ऐलान किया गया है। तीनों लोगों को आधिकारिक रूप से यह सम्मान 10 दिसंबर को दिया जाएगा। बता दें कि अभिजीत बनर्जी दिल्लीके जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय के छात्र रह चुके हैं।
हरियाणा के नूह में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ मन की बात करते हैं काम की नहीं। राहुल गांधी ने कहा कि हम मन की बात करने नहीं काम की बात करने आए हैं। राफेल के मुद्दे पर पीएम मोदी को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा कि राफेल के सामने फोटो खिंचा सकते हैं। लेकिन, वो ये नहीं बता सकते की इसमें कितने का घोटाला हुआ है।
BCCI के पूर्व सदस्य राजीव शुक्ला ने कहा है कि, हमने सौरव गांगुली को BCCI अध्यक्ष के रूप में चुना है, 23 अक्टूबर को अंतिम परिणाम आएगा। बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI का नया अध्यक्ष बनना अब तय हो गया है। बीसीसीआई अध्यक्ष पद की रेस में सौरव गांगुली ने बृजेश पटेल को पछाड़ा है। इससे पहले बृजेश को एन श्रीनिवासन के समर्थन की वजह से अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन गांगुली के नाम पर सहमति के बाद उनकी दावेदारी खत्म हो गई।बनाया जा सकता है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined