वीडियो

वीडियो: मुजफ्फरपुर में अब बीमारियों का कहर, 24 घंटे में चपेट में आए 45 बच्चे, खुली नीतीश सरकार के दावों की पोल!

बिहार के मुजफ्फरपुर में बाढ़ और बारिश से हुए जलजमाव ने बीमारियां को जन्म दे दिया है। इस बीमारी के कारण कई बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। इन सबके बीच नीतीश सरकार के दावों की भी पोल खुल रही है। आलम ये है कि मुजफ्फरपुर के SKMCH के पीकू वार्ड में एक बेड पर दो मरीज को रखकर इलाज़ किया जा रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के मुजफ्फरपुर में बाढ़ और बारिश से हुए जलजमाव ने बीमारियां को जन्म दे दिया है।यहां पिछले कई दिनों से तेज धूप है जिसकी वजह से जलजमाव वाले इलाके में लगातार बीमारियों का प्रकोप देखा जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में जो पानी महीनों से जमकर सड़ रहा है, उसमें बच्चे जाते हैं, और बीमार पड़ रहे हैं। मुजफ्फरपुर के SKMCH के पीकू वार्ड में लगातार बच्चों को भर्ती कराया जा रहा है।

वर्तमान में 120 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। ऐसे में विवशता बन गयी है कि एक बेड पर दो मरीज को रखकर इलाज़ करें। तो वहीं NICU वार्ड भी फूल है।इसमे नवजात बच्चे का इलाज होता है।नवजातों में भी वायरल बुखार और जुकाम की समस्या बढ़ गयी है

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार