वीडियो

वीडियो: इजराइल पर हमास ने गाजा पट्टी से दागे 5000 रॉकेट, तबाह हुए शहर-दर-शहर! कई लोगों की मौत

फिलिस्तीनी संगठन हमास ने इजराइल के तीन शहरों पर करीब 5 हजार रॉकेट दागे हैं। सुबह करीब 8 बजे राजधानी तेल अवीव, स्देरोट और अश्कलोन शहर में रॉकेट दागे गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

फिलिस्तीन और इजरायल के बीच एक बार फिर जंग छिड़ गई है। जानकारी के मुताबिक फिलिस्तीनी संगठन हमास ने इजराइल के तीन शहरों पर करीब 5 हजार रॉकेट दागे हैं। खबरों की मानें तो शनिवार सुबह करीब 8 बजे राजधानी तेल अवीव, स्देरोट और अश्कलोन शहर में रॉकेट दागे गए हैं। ये रॉकेट रिहायशी इमारतों पर गिरे हैं। जिसमें कई लोगों की मौत हुई हैं हालांकि अभी आंकड़े सामने नहीं आए हैं।

Published: undefined

इस हमले के बाद इजरायल ने युद्ध की घोषणा कर दी है। इजरायल सरकार ने अपने नागरिकों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है। इस हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Published: undefined

गाजा पट्टी पर हमास हेडक्वार्टर में टीवी पर हमले की खबर देखने के बाद हमास के लीडर्स ने नमाज पढ़ी।

Published: undefined

स्देरोट शहर में हमास के लड़ाकों ने एक इमारत को घेर लिया है। यहां पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई है। कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।

Published: undefined

इज़राइल में प्रवेश करने के लिए मोटर चालित हैंग ग्लाइडर का उपयोग करते हुए एक हमास घुसपैठिए का फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • असम विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने 88 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, CM हिमंत शर्मा जलुकबारी से चुनाव लड़ेंगे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अमेरिका-इजराइल युद्ध से ऊर्जा बाजारों में मची उथल-पुथल, अमेरिका ईरान के तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है

  • ,
  • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच WHO को 'परमाणु अनहोनी' की आशंका, जोखिम से निपटने की तैयारी में जुटी संस्था

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनावों के बीच सोना और चांदी धड़ाम और ईरान युद्ध से बढ़ी महंगाई की आशंका

  • ,
  • बंगाल चुनावः ECI ने 15 में से 5 IPS अफसर के ट्रांसफर आदेश पर रोक लगाई, दूसरे राज्य में बनाया था पर्यवेक्षक