
आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले पर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति द्वारा किए गए 'भारत बंद' के दौरान बिहार से एक अलग तस्वीर सामने आई। दरअसल, पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठी भांजी, लेकिन इस दौरान पुलिस वालों से गलती हो गई। जानकारी के मुताबिक लाठीचार्ज के दौरान पुलिस ने SDM पर ही लाठी भंजनी शुरू कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी गलती से SDM पर लाठी चार्ज करने लगता है। फिर वहां मौजूद बाकी पुलिसकर्मी उस जवान को समझाते हुए दिख रहे हैं। लाठी पड़ने के बाद SDM भी गुस्से में दिख रहे हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined