वीडियो

वीडियो: हैरान करने वाला खुलासा! कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा गंजे लोगों को खतरा

कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा अगर किसी को खतरा है तो वो गंजे लोगों को है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि गंजे लोगों को कोरोना वायरस से खतरा अधिक हो सकता है और उनकी मौत की आशंका भी अधिक हो सकती है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दुनियाभर में कहर बरपा रहा कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 68,61 000 से ज्यादा लोग आ गए हैं। वहीं 3 लाख 90 हजार से ज्यादा लोग इस भयंकर बीमारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना प्रभावित देशो में अमेरिका सबसे आगे है। भारत में भी तेजी से ये वायरस फैल रहा है। पिछले महीने तक 10वें नंबर पर रहने वाला भारत अब लिस्ट में छठे नंबर पर आ गया है। हैरानी की बात तो ये है कि इतना समय बीत जाने के बाद भी कोई भी देश इस वायरस को रोकने के लिए वैक्सीन नहीं बना पाया है। हालांकि लगातार ये दावे जरूर किए जा रहे हैं कि इस साल के अंत तक इस वायरस पर काबू पा लिया जाएगा, लेकिन मौजूदा हालात कुछ और ही इशारा कर रहे हैं।

समय के साथ साथ कोरोना वायरस से जुड़े अलग अलग खुलासे होते रहे हैं। अब ये खबर है कि कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा अगर किसी को खतरा है तो वो गंजे लोगों को है। जी हां ये वाकई में हैरान करने वाली खबर है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि गंजे लोगों को कोरोना वायरस से खतरा अधिक हो सकता है और उनकी मौत की आशंका भी अधिक हो सकती है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि बाल झड़ने के पीछे एंड्रोजन हार्मोन जिम्मेदार होते हैं। कोरोना वायरस के कई सबसे खराब मामलों में इस हार्मोन का संबंध पाया गया है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा