कांग्रेस अपने दम पर सक्षम पार्टी है और बीजेपी को हराने के लिए उसे दिल्ली में किसी सहयोगी की जरूरत नहीं है। नवजीवन से बातचीत में दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हारून यूसुफ ने कहा कि दिल्ली के केजरीवाल सरकार के झूठे वादों से लोग तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार चुनिंदा मुद्दों का प्रचार करती है, जबकि हकीकत कुछ और है। उन्होंने कहा कि जिस तरह तीन हिंदी भाषी राज्यों मेें कांग्रेस ने बीजेपी को मात दी है, उसी तरह दिल्ली में भी बीजेपी को हराने का दम कांग्रेस में है।
उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों को ही दिल्ली के लोग खारिज कर देंगे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए