वीडियो

वीडियो: गढ्ढा मुक्त UP का सच कैमरे में कैद! बलिया की सड़कों का हाल बता रहा था राहगीर, पीछे पलट गया रिक्शा

यूपी वाकई में गड्ढा मुक्त हुआ भी है या नहीं? इस सवाल का जवाब भले ही सरकार ना दे लेकिन बलिया में एक रिपोर्टर के कैमरे में जो कैद हुआ है वो सरकार के वादों की हकीकत बताने के लिए काफी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने साल 2017 में राज्य को गड्ढा मुक्त करने का जनता से वादा किया था। लेकिन हर वादे की तरह ये वादा भी ठंडे बस्ते में चला गया है। और जब उस वादे की सच्चाई पूछी जाती है तो सरकार जवाब देना भी सही नहीं समझती है। यूपी वाकई में गड्ढा मुक्त हुआ भी है कि नहीं.. इस सवाल का जवाब भले ही सरकार ना दे लेकिन आज जो इस वीडियो में आप देखेंगे वो आपके सारे सवालों का जवाब होगा।

ये वीडियो यूपी के बलिया का है। जहां एक पत्रकार को राहगीर जमीनी हकीकत बता रहा था। इस दौरान कैमरे में वो घटना कैद हो गई, जिससे योगी सरकार के सारे दावों की महज चंद सेकंड में हवा निकल गई। दरअसल, जब रिपोर्टर राहगीर से बात कर रहा था, तभी अचानक गड्ढे में रिक्शा पलट गया। वीडियो गड्ढे में पलटते हुए रिक्शे को देखा जा सकता है। बारिश के बाद सड़क पर चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: असम में दिखा हिंसा का ‘बंगाल मॉडल’, हमारे नेताओं पर हमले की स्वतंत्र जांच हो: कांग्रेस

  • ,
  • पुण्यतिथि: जब पहली फिल्म के बाद घर से निकलना हुआ था मुश्किल, दुर्गा खोटे ने रूढ़ियों को तोड़कर ऐसे रचा सिनेमाई इतिहास

  • ,
  • ताकत के दम पर लोगों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, UN के लिए रवाना होने से पहले गरजे पेजेश्कियन

  • ,
  • 'देश और दुनिया में BJP की हो रही थू-थू, धर्म को बचाने की 'जंग' से कम नहीं होगा अगला चुनाव', 'चंदा चोरी' पर अखिलेश

  • ,
  • दिल्ली SIR मामला: वोटर लिस्ट से 47 लाख नाम हटाने के दावे पर SC सख्त, चुनाव आयोग से 2 हफ्ते में मांगा जवाब