
दिल्ली बाढ़ की जद में है। यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से हालात गंभीर होते जा रहे हैं। सुबह पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 207.48 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से काफी ऊपर है। बेकाबू यमुना के पानी ने अब कश्मीरी गेट आईएसबीटी (ISBT) और इसके आसपास के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है।
ड्रोन विजुअल्स में साफ दिख रहा है कि एशिया के सबसे बड़े बस टर्मिनलों में से एक, कश्मीरी गेट आईएसबीटी पूरी तरह जलमग्न है। बस अड्डे के बाहर कई फीट पानी भर गया है, जिससे यात्रियों और बस संचालकों को भारी परेशानी हो रही है।
आईएसबीटी के सामने स्थित मोनास्ट्री मार्केट और यमुना बाजार में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। यहां तक कि बस टर्मिनल से बाहर जाने वाली मुख्य सड़कों पर भी पानी जमा है, जिससे ट्रैफिक बुरी तरह से प्रभावित है।
लगातार हो रही बारिश और यमुना के बढ़ते जलस्तर की वजह से कश्मीरी गेट क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव हो गया है।
मुख्य सड़कें तालाब जैसी नजर आ रही हैं।
भारी ट्रैफिक जाम इस इलाके में देखने को मिला।
यात्रियों को बसें बदलने और पैदल जाने तक को मजबूर होना पड़ा।
यमुना का जलस्तर बढ़ने से मजनू का टीला, यमुना बाजार, मोनास्ट्री मार्केट और लोहे पुल के आसपास के इलाके पूरी तरह जलमग्न हैं।
यमुना बाजार में पानी घरों और दुकानों में घुस गया है।
कई राहत शिविर भी अब पानी।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए