वीडियो

वीडियो: पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों का 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ, इन अन्नदाता को होगा फायदा

पंजाब सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए किसानों का 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही राज्य में किसानों (जिन्होंने कृषि बिलों का विरोध किया था) के खिलाफ दर्ज सभी एआईआर रद्द करने के आदेश दिए हैं।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

पंजाब सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए किसानों का 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही राज्य में किसानों (जिन्होंने कृषि बिलों का विरोध किया था) के खिलाफ दर्ज सभी एआईआर रद्द करने के साथ-साथ मौजूदा कर्ज माफी योजना के तहत 2 लाख रुपये तक के ऋण माफी को मंजूरी देने के लिए 1,200 करोड़ रुपये की राशि जारी करने की घोषणा की है।

सीएम चन्नी के इस ऐलान के बाद से इससे लगभग 1.09 लाख छोटे और सीमांत किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है, जिनके पास पांच एकड़ तक की भूमि है। राज्य सरकार पहले ही 5.63 लाख किसानों का 4,610 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर चुकी है। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि इनमें से 1.34 लाख छोटे किसानों को 980 करोड़ रुपये की राहत मिली, जबकि 4.29 लाख सीमांत किसानों को 3,630 करोड़ रुपये की ऋण माफी का लाभ मिला है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा

  • ,
  • खेल: एजीएम में अजीत अगरकर के भविष्य पर नहीं हुआ कोई फैसला और दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका