वीडियो

नवजीवन बुलेटिन: जम्मू-कश्मीर में ग्रेनेड हमला और मुंबई में प्रदर्शन के दौरान शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में डीसी ऑफिस के सामने आतंकियों द्वारा ग्रेनेड हमला किया गया, जिसमें ट्रैफिक पुलिस के 1 जवान और एक पत्रकार समेत 10 लोग घायल हो गए और आरे फारेस्ट के लिए प्रदर्शन कर रही शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी को पुलिस ने अरेस्ट किया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में एक पत्रकार समेत 10 लोग घायल हो गए हैं। हमला अनंतनाग के डीसी ऑफिस के सामने हुआ है। घायलों में ट्रैफिक पुलिस का एक जवान और एक पत्रकार भी शामिल हैं।

देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था और सरकार में उपभोक्ता का विश्वास छह साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। जाहिर है कि इस सरकार की क्षमताओं में विश्वास रखने वाले एकमात्र व्यक्ति खुद सरकार ही है।

मुंबई के आरे कॉलोनी में पेड़ काटे जाने का विरोध अपने चरम पर पहुंचा गया है। कई दिग्गज फिल्मी हस्तियां भी आरे फॉरेस्ट के पेड़ों की कटाई का विरोध कर रहे लोगो के समर्थन में आए हैं। इन सभी ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। इसी बीच आरे फारेस्ट के लिए कर रही शिवसेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीँ कांग्रेस के नेता मिलिंद देवड़ा ने कहा है कि मुंबई में पेड़ों के कतईअपने फेफड़ों में चुरा घोंप्मने के सामान है

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP को तगड़ा झटका, CM भजनलाल के गृह जिले में 31 में से 21 सीटें जीती कांग्रेस

  • ,
  • जंतर-मंतर के डी-नोटिफिकेशन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, जवाबी हलफनामा के लिए एक सप्ताह का समय

  • ,
  • कलकत्ता हाई कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को मिली सुरक्षा 27 जनवरी तक बढ़ाई, न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी पर लगाई फटकार

  • ,
  • क्या आपके पास भी है वीजा या मास्टरकार्ड? बड़े साइबर हमले में लीक हुआ ग्राहकों का डेटा, जानें आपके खाते पर क्या होगा असर

  • ,
  • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: फरार अभिषेक पंडित के खिलाफ LOC जारी, देश छोड़ने पर लगी रोक